• Latest
  • Trending

नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा एलिवेटेड रोड

August 9, 2025
PGB-500 बम का SU-30MKI पर होगा परीक्षण, बढ़ेगी भारत की स्वदेशी स्ट्राइक क्षमता

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

September 7, 2026
छठी पॉसिटिव स्वदेशीकरण लिस्ट

मिसाइल, टैंक, रडार समेत भारत अब खुद बनाएगा 405 जरूरी रक्षा सामान

September 7, 2026
भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

September 7, 2026
जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी का मानद जनरल रैंक, 1950 से चली आ रही परंपरा

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

September 7, 2026
डीआरडीओ मिसाइल और रणनीतिक सिस्टम प्रोजेक्ट्स

रणनीतिक हथियारों के विकास व उत्पादन की दिशा में लंबी छलांग की तैयारी

September 7, 2026
दिव्यास्त्र एमके 3 जेट संचालित लॉइटिंग म्यूनिशन

सुसाइड ड्रोन ‘दिव्यास्त्र एमके3’ की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल

September 7, 2026
चिनाब रेल ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस

एफिल टावर से ऊंचे ब्रिज पर फुल स्पीड से दौड़ रही वंदे भारत

September 7, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
भारत-जापान रोजगार और कौशल सहयोग

तीन लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

September 7, 2026
nirmala-sitharaman

भारतीय कंपनियों की भरमार

September 7, 2026
daily-news

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

September 7, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा एलिवेटेड रोड

- सांसद महेश शर्मा ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

मिसाइल, टैंक, रडार समेत भारत अब खुद बनाएगा 405 जरूरी रक्षा सामान

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए यमुना पुश्ते पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए कवायद तेज हो गई है। इसकी राह में सबसे बड़ी अड़चन सिंचाई विभाग की एनओसी है। इसको शीघ्र जारी कराने के लिए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने एक बार फिर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात की। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा।
एयरपोर्ट शुरू होते ही होगी जाम की दिक्क त
सांसद ने कहा है कि इस सड़क के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता है। यदि यह नहीं बनती है तो जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होते ही शहर में जाम की समस्या और गंभीर हो जाएगी। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। दावा है कि नवंबर तक एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद नोएडा की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा और जाम की समस्या भी बढ़ेगी।
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा इस मुद्दे को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने एक माह पूर्व उठा चुके हैं। उन्होंने यमुना पुश्ते पर शीघ्र एक एलिवेटेड रोड के निर्माण की मांग की थी। अब एक बार फिर से उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने कहा है कि इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में बड़ी बाधा सिंचाई विभाग से मिलने वाली एनओसी है, जो अब तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि वह इस एनओसी को शीघ्र जारी कराकर निर्माण शुरू कराएं।
सीएम योगी को भी लिखा पत्र
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा कि वह इस सड़क के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी जारी कराकर सड़क का निर्माण जल्द कराएं। यदि इस सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं होता है तो इसका असर नोएडा की छवि पर भी पड़ने की संभावना है। सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा और जाम की समस्या गंभीर हो सकती है। इससे नोएडा की छवि भी प्रभावित होगी।
प्राधिकरण मंजूरी दे चुका
नोएडा प्राधिकरण भी इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू कराने के प्रयास में जुटा है। प्राधिकरण ने तीन माह पहले बोर्ड बैठक में यूपीडा के जरिए इसके निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। सिंचाई विभाग से एनओसी के मामले को लेकर प्राधिकरण के सीईओ ने हाल ही में मुख्य सचिव से भी मुलाकात की थी। सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिलने की वजह से यह मामला फंसा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation