• Latest
  • Trending
Election Commission is changing!

बदल रहा है चुनाव आयोग!

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बदल रहा है चुनाव आयोग!

- 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की दिशा में मतदाता सूची की एकरूपता पर जोर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
Election Commission is changing!
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।भारतीय चुनाव आयोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया का संचालन करता है। यह अब एक नई दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालते ही चुनाव आयोग में कई बड़े और निर्णायक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल भारत की चुनाव प्रणाली को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाना है, बल्कि इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप या उससे भी कहीं ज्यादा बेहतर रूप में तैयार करना है। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सबसे पहले चुनावी प्रक्रियाओं के अंतरराष्ट्रीय तुलनात्मक अध्ययन पर जोर दिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) को प्रत्येक लोकतांत्रिक देश की चुनाव प्रणाली का अध्ययन करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद यह जानना है कि उन देशों में चुनाव कैसे होते हैं, मतदाता सूची कैसे बनती है और वे कौन-सी नई चीजें और नए तरीके अपनाते हैं जो भारत के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।
प्रत्येक मतदाता को भागीदार बनाने की पहल!
अपनी इस पहल के माध्यम से चुनाव आयोग भविष्य में भारतीय चुनावी प्रक्रिया में और भी आधुनिक तकनीकों, जैसे ऑनलाइन वोटिंग, रियल-टाइम वोट ट्रैकिंग या डेटा-संचालित प्रबंधन को शामिल कर सकता है। इससे चुनाव प्रणाली को और भी ज्यादा विश्वसनीय और मतदाता-अनुकूल बनाया जा सकता, ताकि देश का हर वोटर मतदान की प्रक्रिया में भागीदार बन सके।
आंतरिक सुधारों की भी पहल
चुनाव आयोग अपने हेडक्वार्टर की कार्य संस्कृति को भी अधिक अनुशासित और आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। अब इसके सभी कर्मचारी ई-ऑफिस सिस्टम का उपयोग करेंगे और उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से दर्ज होगी। इससे चुनाव आयोग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। यह बदलाव निर्वाचन सदन को आधुनिक मंत्रालयों की तर्ज पर कार्यशील बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है।

भविष्य का एजेंडा
इन सबके अलावा आने वाले दिनों में चुनाव आयोग और इसके कार्य करने के तरीके में कई और बड़े और संरचनात्मक सुधार देखने को मिल सकते हैं:
1. एक राष्ट्र, एक चुनाव
इसके लिए संवैधानिक और कानूनी बदलाव आवश्यक होंगे, लेकिन ये कह सकते हैं कि इसकी तैयारी मतदाता सूची की एकरूपता से शुरू हो चुकी है।
2. डुप्लिकेट मतदाता सूची और ईपीआईसी नंबर की उलझनें दूर करना। तकनीक की मदद से एक व्यक्ति के नाम का एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण रोकना अब प्राथमिकता होगी। इसके अलावा डुप्लिकेट वोटर आईडी कार्ड (ईपीआईसी) नंबर को लेकर उठाई जा रही आशंकाओं को भी दूर किए जाने पर काम चल रहा है।
3. हर वोट है जरूरी
ऐसा सिस्टम जिसमें कोई मतदाता देश में कहीं भी रहते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोट डाल सके, शायद भविष्य की सबसे क्रांतिकारी पहल होगी।
4. 100% मतदान
यह लक्ष्य तब हासिल होगा जब हर वर्ग, हर कोने तक चुनावी साक्षरता पहुंचाई जा सकेगी। इसके लिए डिजिटल अभियानों, स्कूली पाठ्यक्रमों और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग जरूरी होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation