• Latest
  • Trending

नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा ऑडिट में मिली कमियां दूर करने के प्रयास तेज

January 17, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा ऑडिट में मिली कमियां दूर करने के प्रयास तेज

मिल सकती है कंडिशनल एनओसी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और सीआईएसएफ द्वारा दिसंबर में नोएडा (जेवर) एयरपोर्ट के किए गए सिक्योरिटी ऑडिट में मिली 25 से अधिक कमियों के बाद अब जनवरी में फिर से यहां का सिक्योरिटी ऑडिट किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसमें पाया गया कि कंक्रीट की बाउंड्रीवॉल की जगह काफी दूरी तक लोहे की फेंसिंग खड़ी करने और सीआईएसएफजवानों के लिए उपयुक्त वॉच टावर न बनाए जाने समेत जो भी कमियां मिली थीं, उन्हें दूर करने के लिए अब तेजी से काम किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि इसे देखते हुए ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बीसीएएस द्वारा नोएडा एयरपोर्ट को फिलहाल कंडिशनल एनओसी दी जा सकती है जिसमें अधूरे सुरक्षा कार्य को टाइम लिमिट के साथ पूरा करना होगा। इसमें नोएडा एयरपोर्ट मैनेजमेंट से बीसीएएस अंडरटेकिंग लेगा। तभी बीसीएएस की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट को शर्तो के साथ एनओसी दी जा सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस एनओसी देने का मतलब यह नहीं होगा कि सुरक्षा मानक पूरे किए बिना यहां से एयर ऑपरेशंस शुरू करा दिए जाएं। एनओसी का मतलब अभी केवल इस एयरपोर्ट के उद्धाटन तक सीमित रहेगा। इसके बाद जब एयरपोर्ट पूरी तरह से तमाम सुरक्षा मानकों पर खरा उतर जाएगा, तभी यहां से हवाई जहाजों के टेक ऑफ और लैंडिंग की इजाजत दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि दिसंबर में सुरक्षा जांच में फेल होने के बाद से नोएडा एयरपोर्ट ने यहां सुरक्षा मानकों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कंक्रीट की बाउंड्रीवॉल बनाना, दीवार फांदने की कोशिश करने पर अलर्ट देने वाले पीआईडीएस सिस्टम को लगाना, सीआईएसएफ के लिए वॉच टावर बनाना, छह हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम और सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जांच के बाद तमाम कमियों को दूर किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation