• Latest
  • Trending
Now women and reserved candidates will be considered passed on 82 marks in CTET and TET

शिक्षा सेवा चयन आयोग का हुआ गठन, भर्तियों का इंतजार

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिक्षा सेवा चयन आयोग का हुआ गठन, भर्तियों का इंतजार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
Now women and reserved candidates will be considered passed on 82 marks in CTET and TET

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन हो चुका है पर आयोग अभी शिक्षकों की नई भर्तियां नहीं कर पाया है। पहले शिक्षकों के जो प्रमोशन होते थे, वे भी बंद हो गए हैं। यही वजह है कि एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के करीब 50 फीसदी और प्रधानाचार्य के 60 फीसदी पद खाली हैं। इसकी वजह यह है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भंग हो चुका है। उसमें प्रमोशन का जो प्रावधान था, वह नए बने शिक्षा सेवा चयन आयोग में किया ही नहीं गया।
दो साल से नहीं हुआ कोई काम
पहले उच्च, प्राथमिक और माध्यमिक सहित शिक्षा के सभी विभागों में भर्ती के लिए अलग-अलग बोर्ड और आयोग थे। सरकार ने अब सभी के लिए एक शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित कर दिया है। डेढ़ साल पहले अगस्त-2023 में शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित कर किया गया था। उसके बाद मार्च-2024 में 12 सदस्य नामित किए गए। अध्यक्ष की नियुक्ति अक्टूबर-2024 में हुई। हालांकि, आयोग के गठन से पहले ही पहले से चल रहे बोर्डों और आयोगों ने अपना काम बंद कर दिया था। ऐसे में दो साल से शिक्षा विभाग में कहीं भर्ती नहीं हुई है।
पहले थे ये प्रावधान
इंटर कॉलेजों में भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड था। तब उसमें भर्ती करने के अलावा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और प्रमोशन के लिए भी प्रावधान था। चयन बोर्ड की धारा 12 के तहत प्रवक्ताओं के पद पर सहायक अध्यापकों का प्रमोशन होता था। संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमिटी प्रमोशन करती थी। वहीं धारा-18 के तहत यह प्रावधान था कि प्रधानाचार्य के पद पर जब तक बोर्ड प्रमोशन नहीं करता तो वरिष्ठतम अध्यापक उसका काम संभालता था। वह एडहॉक प्रधानाचार्य यदि 60 दिन तक संभालता है तो उसे ही तब तक प्रधानाचार्य का वेतनमान दिया जाएगा, जब तक कि स्थायी प्रधानाचार्य नहीं आ जाता। धारा-21 में सेवा सुरक्षा का प्रावधान था। इसके तहत आयोग की अनुमति के बाद ही शिक्षक पर कोई कार्रवाई हो सकती थी।
इतने पद खाली
प्रदेश में कुल लगभग 4500 एडेड इंटर कॉलेज हैं। इनमें शिक्षकों के करीब 90,000 पद सृजित हैं। इनमें प्रधानाचार्य के 4500, प्रवक्ता के 25,000 और सहायक अध्यापक के लगभग 60,000 पद हैं। इनमें प्रधानाचार्य के 60 फीसदी, प्रवक्ता के 50 फीसदी और सहायक अध्यापक के 40 फीसदी से अधिक पद खाली हैं।
आंदोलन की तैयारी
शिक्षक लगातार मांग कर रहे हैं कि नए बने आयोग में प्रमोशन और सेवा सुरक्षा संबंधी प्रावधान किए जाएं। हाल ही में विधान परिषद में भी सभी दलों के सदस्यों ने यह मांग उठाई थी। इस पर सेवा सुरक्षा का प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र का कहना है कि सेवा सुरक्षा और प्रमोशन से जुड़े तीनों प्रावधान नए आयोग में जोड़े जाएं।
क्यों खाली हैं पद?
अब ये तीनों धाराएं समाप्त हो गई हैं। अब इंटरमीडिएट अधिनियम-1921 के तहत सभी अधिकार प्रबंध तंत्र को मिल गए हैं। इस वजह से कई जगह शिक्षकों को निकालने की कार्रवाई प्रबंधक कर रहे हैं। वहीं, प्रमोशन की प्रक्रिया उन्होंने बंद कर दी है। दो साल से सहायक अध्यापक से प्रवक्ता के पद पर कोई प्रमोशन नहीं हुआ। इसी तरह प्रधानाचार्य के पद पर एडहॉक प्रमोशन नहीं हो रहे। प्रधानाचार्य का काम तो उनसे लिया जा रहा है लेकिन वेतनमान नहीं दिया जा रहा। प्रधानाचार्य के पद पर बोर्ड ने भी 2012 के बाद से कोई प्रमोशन नहीं किए थे और अब आयोग बन जाने के बाद से एडहॉक प्रमोशन भी बंद हैं। यही वजह है कि प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के पद खाली पड़े हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation