• Latest
  • Trending
मिसाइल से दुश्मन के टैंक ध्वस्त करने वाला ड्रोन देश में तैयार

मिसाइल से दुश्मन के टैंक ध्वस्त करने वाला ड्रोन देश में तैयार

April 21, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिसाइल से दुश्मन के टैंक ध्वस्त करने वाला ड्रोन देश में तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, कोप इंडिया-23
0
मिसाइल से दुश्मन के टैंक ध्वस्त करने वाला ड्रोन देश में तैयार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में छोटे मगर घातक ड्रोन के निर्माण को लेकर बड़ी सफलता मिली है। ऐसा आर्म्स ड्रोन तैयार किया गया है, जो छोटी मिसाइल से हमला करके चंद पलों में दुश्मन के टैंक को नष्ट कर देगा। वैसे तो हथियारयुक्त ड्रोन के निर्माण में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भी जुटा है लेकिन इस आर्म्स ड्रोन का निर्माण सेना के मेक-2 प्रोजेक्ट के तहत एक निजी कंपनी द्वारा किया गया।

सेना के सूत्रों के अनुसार देश में 30-40 कंपनियां सेना के साथ मिलकर ड्रोन निर्माण में जुटी हैं। ये सेना की जरूरतों के अनुरूप अलग-अलग किस्म के ड्रोन बना रही हैं। इसी कड़ी में एक निर्माता ने आर्म्स ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की है। इसे छोटे आकार की 10-12 किग्रा वजन तक की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस किया जा सकता है। यह 15-20 किलोमीटर दूर तक जाकर मिसाइल हमला कर सकता है। आरंभिक परीक्षण में यह सफल रहा।

YOU MAY ALSO LIKE

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

आर्म्स ड्रोन के निर्माण में सफलता मिलने की पुष्टि खुद सेना के तत्कालीन उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने की। उन्होंने पिछले दिनों संसद की एक समिति के समक्ष यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, हमने ड्रोन को हथियारबंद बनाने के लिए कार्यक्रम चालू किया, जिसमें कुछ समय पहले बड़ी सफलता मिली। हम ऐसा ड्रोन बना चुके हैं, जो 15-20 किमी दूर जाकर मिसाइल से हमला कर टैंक को नष्ट करने में समक्ष है।

– 10-12 किग्रा वजन तक की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस होगा
– 15-20 किमी दूर तक हमला करने में सक्षम, आरंभिक परीक्षण में सफल रहा

सेना के सूत्रों ने कहा कि भविष्य की युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए छोटे और मध्यम आकार के घातक ड्रोन को प्राथमिकता पर रखा गया है। इससे लागत कम होती है और मारक क्षमता बढ़ती है। पहले चरण में करीब 500 हथियारयुक्त ड्रोन खरीदे जा सकते हैं। हालांकि अभी इस ड्रोन को देश की विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में सेना की देखरेख में कई और परीक्षणों से गुजरना होगा।

कैसे हमला करेगा : ड्रोन के जरिए एकत्र की जाने वाली सूचनाएं सीधे ग्राउंड स्टेशन को मिलती हैं। इसके बाद ग्राउंड स्टेशन पर स्थित कंट्रोल रूम के जरिए लक्ष्य को चिह्नित कर कमांड देकर मिसाइल से हमला किया जाता है और ड्रोन को वापस बुला लिया जाता है।

अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोन जैसा : सूत्रों के अनुसार यह ड्रोन अमेरिका के प्रीडेटर आर्म्स ड्रोन एमक्यू-9 की तर्ज पर तैयार किया गया है। प्रीडेटर ड्रोन का आकार और क्षमताएं काफी बड़ी हैं जबकि यह उसी तर्ज पर बना छोटा ड्रोन है। इसका वजन 35-40 किलोग्राम के आसपास रहने की संभावना है।
प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी : इस बीच रक्षा मंत्रालय तीनों सेनाओं के लिए अमेरिका से 30 प्रीडेटार ड्रोन खरीदने की तैयारी में जुटा है। तीनों सेनाओं को 10-10 प्रीडेटर ड्रोन प्रदान किए जाएंगे। ये वही ड्रोन हैं, जिनका इस्तेमाल अमेरिका ने अल जवाहिरी जैसे दुश्मन का सफाया करने में किया।

मेक-2 प्रोजेक्ट : सेना की तरफ से मेक-2 प्रोजेक्ट के तहत निजी क्षेत्र को छोटे घातक ड्रोन निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा। स्टार्टअप को इसके लिए ग्रांट भी प्रदान की जा रही है। इससे पूर्व मेक-1 प्रोजेक्ट के तहत तीन किस्म के ड्रोन तैयार हुए हैं, जिन्हें ‘हाई अल्टीट्यूड, ‘मीडियम अल्टीट्यूड और ‘लो अल्टीट्यूड ड्रोन के रूप में परिभाषित किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation