• Latest
  • Trending

डीआरडीओ बना रहा एआई आधारित ‘ई-पायलट’ सिस्टम

September 13, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डीआरडीओ बना रहा एआई आधारित ‘ई-पायलट’ सिस्टम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।बदलती दुनिया में लड़ाकू विमान सिर्फ पायलटों की काबिलियत पर ही निर्भर नहीं रहते। अब, विमानों में ऐसी तकनीकें लगाई जा रही हैं जो पायलटों की मदद करती हैं और भविष्य में विमान खुद भी कई काम करने में सक्षम होंगे। भारत भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। अपने स्वदेशी तेजस विमान की सफलता के बाद, भारत अब पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान एएमसीए बना रहा है। इस विमान को न केवल रडार से छिपने की क्षमता दी गई है, बल्कि इसे इतना आधुनिक बनाया जा रहा है कि यह अपने आप ही कई बड़े और मुश्किल काम कर सके।
डीआरडीओ बना रहा ‘ई-पायलट’
डीआरडीओ की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने एएमसीए एमके-II लड़ाकू विमान के लिए एक खास ‘ई-पायलट’ सिस्टम बनाने पर काम शुरू किया है। यह एक ऐसा डिजिटल को-पायलट होगा जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा। पारंपरिक दो सीटों वाले लड़ाकू विमानों में, दूसरा पायलट मिशन से जुड़े काम करता है। लेकिन एएमसीए एक सिंगल-सीट विमान होगा और दूसरा पायलट जो काम करता है, वह सब यह एआई सिस्टम संभालेगा।
कैसे काम करेगा एआई-पायलट?
यह एआई-आधारित ‘ई-पायलट’ कई तरह के काम करेगा, जिससे पायलट का बोझ बहुत कम हो जाएगा और मिशन की सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। यह पायलट को महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद करेगा, जैसे कि हमला कब करना है या कहां से करना है। यह दुश्मन के खतरों को बहुत तेजी से पहचानेगा और पायलट को जानकारी देगा। साथ ही, यह सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा रास्ता खुद चुनेगा। वहीं, यह मुश्किल परिस्थितियों में भी लड़ने की बेहतर रणनीति बनाने में मदद करेगा। इतना ही नहीं, यह सिस्टम पायलट को तुरंत जानकारी देगा, जिससे पायलट को हर समय यह पता रहेगा कि उसके आसपास क्या हो रहा है।
भविष्य के लिए भारत की तैयारी
एएमसीए एमके-II में यह एआई तकनीक सिर्फ एक शुरुआत है। यह भविष्य के लिए एक प्लेटफॉर्म भी होगा, जहां भारत छठवीं पीढ़ी की रक्षा तकनीकों पर काम कर सकेगा। इसमें लॉयल विंगमैन ड्रोन और नेटवर्क-केंद्रित युद्ध प्रणाली जैसी चीजें शामिल हैं।
इसका मतलब है कि भविष्य में एएमसीए अकेले नहीं उड़ेगा, बल्कि अपने साथ कई छोटे ड्रोन को भी लेकर उड़ेगा, जो उसकी मदद करेंगे। यह कदम भारत को पूरी तरह से मानव रहित और ऑटो एआई लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation