• Latest
  • Trending

डीआरडीओ ने नेवी को दिया दिवाली का तोहफा

October 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डीआरडीओ ने नेवी को दिया दिवाली का तोहफा

500 किमी रेंज वाला स्वोथ रडार समंदर पर रखेगा पैनी नजर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। डीआरडीओ ने इंडियन नेवी को दिया है दिवाली का खास तोहफा। 500 किमी रेंज वाला स्वोथ रडार समंदर पर पैनी नजर रखेगा। यह रडार समुद्री और हवाई लक्ष्यों की लंबी दूरी से निगरानी और ट्रैकिंग की क्षमता देगा। बाय-स्टैटिक डिजाइन और हाई फाई सिग्नल इसे स्टेल्थ और खराब मौसम में भी प्रभावी बनाते हैं।
यह रडार तकनीक पारंपरिक रडारों की तुलना में बहुत आगे है और इसे समुद्र में मौजूद सतही जहाजों, पनडुब्बियों और कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों को लंबी दूरी से ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। स्लोथ रडार हाई फ्रीक्वेंसी सिग्नल का इस्तेमाल करता है, जिससे यह रडार पृथ्वी की सतह के साथ सिग्नल को फैलाकर 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को पहचान सकता है, जबकि पारंपरिक रडार केवल 20-50 किलोमीटर तक ही देख पाते हैं।
सिग्नल छोड़े बिना करता है काम
इस रडार का सबसे खास हिस्सा इसका बाय-स्टैटिक डिजाइन है। इसमें ट्रांसमीटर और रिसीवर अलग-अलग जगह पर होते हैं। इससे रडार की पहचान मुश्किल हो जाती है और यह दुश्मन की मिसाइलों के हमले से सुरक्षित रहता है
इसके अलावा, यह सिस्टम पैसिव मोड में भी काम कर सकता है, यानी बिना ज्यादा सिग्नल छोड़ने के ही समुद्री सतह पर मौजूद चीजों को ट्रैक कर सकता है।
स्टील्थ टेक्नोलॉजी वाले जहाज भी खतरे में
स्लोथ रडार एचएफ बैंड (3-30 मेगाहर्ट्ज) में काम करता है। इसका सिग्नल समुद्र की सतह के साथ फैलता है और रिसीवर इसे कई किलोमीटर दूर से पकड़ लेते हैं। इससे रडार जहाजों की गति, स्थिति और प्रकार का सही-सही पता लगा सकता है, भले ही वे स्टेल्थ तकनीक वाले हों या छोटे आकार के।
डीआरडीओ के इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट ने इसका अधिकांश सिस्टम विकसित कर लिया है। एच एफ ट्रांसमीटर, रिसीवर एरे, सिग्नल प्रोसेसिंग यूनिट और बीमफॉर्मिंग एल्गोरिदम पहले ही तैयार हैं और 2024 में परीक्षण सफल रहे। अब गुजरात तट पर एंटीना इंस्टॉलेशन के लिए साइट तैयार की जा रही है। ट्रांसमीटर बड़े लॉग-पिरियॉडिक या डिपोल एरे से लैस होगा, जबकि रिसीवर के लिए संवेदनशील लूप एंटेना का इस्तेमाल किया जाएगा। 2026 में इसका इंस्टॉलेशन और फील्ड ट्रायल शुरू होगा।
भारतीय नौसेना की लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है और यह समुद्र में सुरक्षा और निगरानी को नए स्तर पर ले जाएगा। यह रडार पीएल नेवीए जैसी संभावित खतरनाक गतिविधियों को ट्रैक करने में मदद करेगा और भारतीय नौसेना को समय रहते प्रतिक्रिया देने की क्षमता देगा। बाय-स्टैटिक डिजाइन और एचएफ सिग्नल की मजबूती इसे खराब मौसम और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के दौरान भी प्रभावी बनाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation