• Latest
  • Trending

पिस्टल नहीं, मिनी मशीनगन कहिये

September 13, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पिस्टल नहीं, मिनी मशीनगन कहिये

कानपुर में बनी दुनिया की पहली 24 गोलियों की मैग्जीन वाली पिस्तौल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। कानपुर शहर में हथियार निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां निजी सेक्टर की पहली पिस्टल ‘मैक्स’ को लॉन्च किया गया है। यह खास पिस्टल एक बार में 24 कारतूस दागने में सक्षम है। अब तक पूरी दुनिया में या देश में कोई भी ऐसी पिस्टल नहीं थी जिसमें इतनी क्षमता हो। इसे कानपुर की कंपनी कैम स्टार डिफेंस ने तैयार किया है।
सेमी ऑटो मैगजीन
कंपनी का दावा है कि यह पिस्टल दुनिया की पहली ऐसी 32 बोर की सेमी ऑटो पिस्टल है जिसमें मैगजीन में 24 कारतूस एक साथ लोड किए जा सकते हैं। इस पिस्टल को खास डिजाइन के साथ मैक्स मॉडल नाम दिया गया है। इसकी कीमत ₹1,95,000 रखी गई है।
क्या है वजन
कंपनी के अनुसार यह पिस्टल दुनिया की सबसे पावरफुल .32 बोर पिस्टल है। सामान्य पिस्टल में जहां 8 से 10 कारतूस आते हैं, वहीं इस ‘मैक्स मॉडल’ में 24 कारतूस लोड किए जा सकते हैं। इसका वजन करीब 690 ग्राम है और लंबाई 3.7 इंच बताई गई है। इसे पूरी तरह स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ हो जाती है। खास बात यह है कि यह पिस्टल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी है और आईआईटी कानपुर इसमें मेंटर की भूमिका निभा रही है। इसके डिजाइन और क्वालिटी को पूरी तरह भारतीय तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे यह आत्मनिर्भर भारत का मजबूत उदाहरण बनती है।
सुरक्षा के लिए ट्रिपल लॉक सिस्टम
मार्केटिंग हेड अंगद वीर स्याल ने बताया इस पिस्टल को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने इसमें ट्रिपल लॉक सिस्टम लगाया है। आमतौर पर पिस्टल में केवल एक लॉक होता है, लेकिन इसमें तीन सुरक्षा लॉक दिए गए हैं। इसमें मैनुअल लॉक, ग्रिप लॉक और फायरिंग पिन लॉक शामिल हैं। इसका मतलब है कि यह पिस्टल बिना सुरक्षा हटाए चल नहीं सकती। इस कारण यह पिस्टल हादसों से बचाने में और भी ज्यादा सुरक्षित मानी जा रही है। कंपनी का कहना है कि ट्रिपल लॉक सिस्टम के कारण यह पिस्टल सेफ्टी के मामले में अनोखी है और देश में पहली बार इस तरह की तकनीक किसी पिस्टल में दी गई है।
अन्य मॉडल भी तैयार
कैम स्टार डिफेंस के निदेशक राजेश भाटिया ने बताया कि .30 बोर की 20 कारतूस वाली पिस्टल ‘बोल्ट’ भी बनाई है। इसके अलावा .45 कैलिबर की 15 शॉट्स वाली पिस्टल भी कंपनी ने तैयार की है। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में आम लोगों और सुरक्षा बलों दोनों के लिए आधुनिक और सुरक्षित हथियार उपलब्ध कराए जाएं। फिलहाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में इस पिस्टल की भारी डिमांड है। जहां-जहां नए हथियारों के लाइसेंस जारी हो रहे हैं, वहां लोग इस मॉडल को बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। यहां तक कि कई लोग अपनी पुरानी पिस्तौल और बंदूकें बदलकर भी नई ‘मैक्स’ पिस्टल ले रहे हैं।
कंपनी का दावा बेहद सुरक्षित है पिस्टल
पिस्टल की फिनिश पूरी तरह से विदेशी क्वालिटी जैसी है। इसका 500 राउंड तक सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है। इसके साथ लाइफ टाइम वारंटी दी जा रही है। पिस्टल के साथ कानपुर की यह नई उपलब्धि न सिर्फ शहर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation