• Latest
  • Trending
‘Donating a body is no less than a boon for medical education’

‘चिकित्सा शिक्षा के लिए किसी वरदान से कम नहीं शरीर दान’

February 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘चिकित्सा शिक्षा के लिए किसी वरदान से कम नहीं शरीर दान’

- एसजीटी विवि की विशेष पहल, शरीर दान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
‘Donating a body is no less than a boon for medical education’
ब्लिट्ज ब्यूरो

गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम में शरीर दान (बॉडी डोनेशन) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को इस महान कार्य के प्रति संवेदनशील बनाना था ताकि अनुसंधान में और प्रभावशाली प्रगति करके सबके स्वास्थ्य की रक्षा करने का उद्देश्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर दो पवित्र शरीरों को एक गरिमामयी कैडेवर स्वीकृति समारोह के माध्यम से स्वीकार किया गया, जो कि केएलई एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, बेलगावी से आयुर्वेद संकाय के छात्रों के अध्ययन हेतु प्राप्त हुए थे।

इस कार्यक्रम में कई गण्यमान्य अतिथि, आयुर्वेद, मेडिकल, डेंटल, नेचुरोपैथी और नर्सिंग के सैकड़ों छात्र शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन एसजीटी विश्वविद्यालय के सलाहकार प्रो. (डॉ.) श्याम लाल सिंगला, प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य रजनीश यादव, डीन प्रो. (डॉ.) अनिल शर्मा, एसोसिएट डीन डॉ. विद्यावती हिरेमठ तथा डेंटल, नेचुरोपैथी और नर्सिंग संकायों के डीन और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

कैडेवर: मूक शिक्षक, अनमोल योगदान
कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात केएलई सोसाइटी के बेलगावी कंकणावाड़ी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. महांतेश रमन्नवर ने शरीर दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, एक कैडेवर (शव) केवल अध्ययन की वस्तु नहीं है, बल्कि यह एक मौन शिक्षक है, जो भावी डॉक्टरों को मूल्यवान ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। ऐसे उदार दानों के माध्यम से हम पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर वास्तविक शारीरिक संरचना को समझ सकते हैं।

प्रो. (डॉ.) अनिल शर्मा, डीन, फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम ने इस महान पहल के पीछे छिपे भावनात्मक उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि यह समाज और चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक कदम और प्रयास है। उन्होंने डॉ. महांतेश रमन्नवर की इस दान प्रक्रिया में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

एसजीटी विश्वविद्यालय के सलाहकार प्रो. (डॉ.) श्याम लाल सिंगला ने कहा कि शरीर दान चिकित्सा विज्ञान के विकास और भावी डॉक्टरों के प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाता है। चिकित्सा शिक्षा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है शरीर दान। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आग्रह किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने दिवंगत शरीर दाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. महांतेश रमन्नवर ने एसजीटी विश्वविद्यालय और फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation