• Latest
  • Trending
Shivakumar

कर्नाटक के नए सीएम शिवकुमार ने खड़गे के बेटे को कैबिनेट में अहम पद से नवाजा

July 4, 2026
बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद निलंबित

बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद निलंबित

November 28, 2026
jail

आरोपी के बरी होने के बावजूद पीड़ित परिवारों को मिले मुआवजा

November 28, 2026
135 साल पुरानी लाइब्रेरी हटाने पर रोक

135 साल पुरानी लाइब्रेरी हटाने पर रोक

November 28, 2026
नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

November 28, 2026
ट्रंप से मिले मोदी, क्वॉड देशों की सुरक्षा को लेकर हुए 4 बड़े फैसले

ट्रंप से मिले मोदी, क्वॉड देशों की सुरक्षा को लेकर हुए 4 बड़े फैसले

November 28, 2026
modi

मोदी ने कहा- दुनिया को आज शांति और स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत

November 28, 2026
सृष्टि मिश्रा

जौनपुर की आईपीएस बेटी सृष्टि मिश्रा संभालेंगी मथुरा की कमान

November 28, 2026
यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

November 28, 2026
न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

November 28, 2026
जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

November 28, 2026
भारत को सिर्फ बाजार नहीं मानतीं जर्मन कंपनियां: गोयल

यूएस में भारतीय सामान पर लगेगा कम टैरिफ

November 28, 2026
Market

दिसंबर 2027 तक 95,000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कर्नाटक के नए सीएम शिवकुमार ने खड़गे के बेटे को कैबिनेट में अहम पद से नवाजा

सिद्धारमैया के बेटे को शहरी विकास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
Shivakumar

ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरु। कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रियों के विभागों का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास वित्त, कैबिनेट मामले और इंटेलिजेंस जैसे सबसे अहम विभाग रखे हैं, जबकि डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा गया है।

कैबिनेट आवंटन में सबसे अहम पद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को मिला है। उन्हें राज्य का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है। हालांकि इंटेलिजेंस विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा। इसके साथ ही खड़गे आईटी, बीटी और ई-गवर्नेंस विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

नेपाल के बिना हमारे धाम और राम भी अधूरे हैं : पीएम मोदी

ट्रंप से मिले मोदी, क्वॉड देशों की सुरक्षा को लेकर हुए 4 बड़े फैसले

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। उन्हें शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है।
बता दें कि डीके शिवकुमार ने बीते बुधवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर समेत 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार और अन्य नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे पहले 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। शिवकुमार पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इस तरह विभाग आवंटित
डी.के. शिवकुमार- मुख्यमंत्री वित्त, कैबिनेट मामले, डीपीएआर, इंटेलिजेंस और अन्य गैर-आवंटित विभाग
डॉ. जी. परमेश्वर- उपमुख्यमंत्री- राजस्व और खेल मंत्रालय
प्रियांक खड़गे- कैबिनेट मंत्री गृह मंत्रालय (इंटेलिजेंस छोड़कर), आईटी एंड बीटी, ई-गवर्नेंस
डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया- कैबिनेट मंत्री नगर विकास
कृष्णा बायरेगौडा- कैबिनेट मंत्री- ग्रेटर बेंगलुरु विकास
के.एच. मुनियप्पा- कैबिनेट मंत्री- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
के.जे. जॉर्ज- कैबिनेट मंत्री- ऊर्जा और पर्यटन मंत्रालय
एम.बी. पाटिल- कैबिनेट मंत्री- भारी एवं मध्यम उद्योग, बुनियादी ढांचा विकास
रामलिंगा रेड्डी- कैबिनेट मंत्री- वृहद एवं मध्यम सिंचाई विभाग
सतीश जारकीहोली-कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग
यू.टी. खादर- कैबिनेट मंत्री -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
ईश्वर खंड्रे -कैबिनेट मंत्री- ग्रामीण विकास और पंचायती राज
ब्यरथी सुरेश- कैबिनेट मंत्री- परिवहन मंत्रालय
शरण प्रकाश पाटिल- कैबिनेट मंत्री- चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास।

56 हजार सरकारी नौकरियों का रिक्रूटमेंट कैलेंडर जल्द, छात्रों को मिलेगा फ्री बस पास
कर्नाटक के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार एक्शन में आ गए। उन्होंने भारत के संविधान की एक कॉपी हाथ में पकड़ी और वीरा गंगाधर अजय्या के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने अपनी कैबिनेट की बेहद अहम बैठक की है। मीटिंग के बाद उन्होंने कर्नाटक की जनता, खासकर युवाओं और छात्रों के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साफ कर दिया है। उन्होंने दो बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा, छात्रों ने मुझसे मुलाकात कर बस पास का मुद्दा उठाया था। हमने सभी स्टूडेंट्स को फ्री बस पास देने का बड़ा फैसला किया है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए एक एप्लीकेशन देनी होगी। राज्य में बेरोजगारी की समस्या पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में बेरोजगारी की समस्या है, जिससे युवा परेशान हैं। हमने सरकार के ज़रिए 56,000 नौकरियां देने का वादा किया था।

हम इस वादे को पूरा करने के लिए जल्द ही एक आधिकारिक रिक्रूटमेंट कैलेंडर जारी करेंगे। इसके बाद उन्होंने पिछले एक साल से चल रही सियासी अटकलों पर भी खुलकर बात की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation