• Latest
  • Trending
Disabled person running this cafe in Mumbai

मुंबई के इस कैफे को चला रहे दिव्यांग

July 5, 2024
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई के इस कैफे को चला रहे दिव्यांग

- जज्बा जीत का हो तो कोई बाधा कदम नहीं रोक सकती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महाराष्ट्र
0
Disabled person running this cafe in Mumbai
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई ऐसा शहर है जहां मेहनत करने वालों की कमी नहीं है। हर काम करने के लिए लोग तैयार रहते हैं। बस इस चाह में कि यह शहर उन्हें अपना ले। यहां लोग हर हालात से लड़ना और चलते रहना सीख ही लेते हैं। ऐसी ही एक जगह सांताक्रूज में है। जहां ऐसे एक से बढ़कर एक लोग देखने को मिलेंगे, जो अपने आप में एक मिसाल हैं। हम एक ऐसे कैफे की बात कर रहे हैं, जिसे दिव्यांग लोग चलाते हैं। इसका नाम कैफे अर्पण है। यह कैफे और यहां काम करने वाले सभी लोग अपने आप में एक मिसाल हैं।

काम पर रखने से पहले दी जाती है ट्रेनिंग
यह कैफे यश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। ट्रस्ट की फाउंडर सुषमा नगरकर ने बताया कि उनका एक ही उद्देश्य है कि हर बच्चा अपने जीवन में कुछ करे, कुछ बने। यह बिलकुल भी मायने नहीं रखता कि वो शारीरिक रूप से विकलांग है। हमारे लिए हर बच्चा किसी न किसी काम के योग्य होता है। हम इस कैफे में बच्चों या बड़ों को काम पर रखने से पहले उन्हें अच्छे से तैयार करते हैं। उन्हें खाना बनाना, रिसेप्शन, जूस बनाना, देश विदेश के भोजन बनाना सिखाया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद योग्यता अनुसार उन्हें काम दिया जाता है और उसके बदले उन्हें पैसे भी मिलते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

चित्र के जरिए सिखाया जाता है काम
यहां हर काम को सिखाने का अनोखा अंदाज है। सब्जी काटने से लेकर जूस या पेस्ट्री हर चीज बनाने की शिक्षा चित्र के सहारे दी जाती है ताकि इन्हें सीखने में आसानी हो। दीवारों पर रेसिपी और बनाने के तरीकों का चित्र लगाया हुआ है, जिसकी सहायता से हर बच्चा काम कर सके। काम के प्रदर्शन के हिसाब से प्रमोशन भी मिलता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation