• Latest
  • Trending

दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया राष्ट्रपति की आंखों से बह चली अश्रु धारा

June 27, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया राष्ट्रपति की आंखों से बह चली अश्रु धारा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। अपने जन्मदिन पर देहरादून के आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों का गीत सुनकर राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गईं ं। राष्ट्रपति का 67वां जन्मदिन था। वह उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर थीं। देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने अनूठे अंदाज में उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।
बच्चों ने ‘बार-बार दिन ये आए’ गीत गाया। गीत सुनकर राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गईं ं। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। पीछे खड़े सिक्योरिटी कर्मी ने राष्ट्रपति को रुमाल दिया। करीब 1 मिनट राष्ट्रपति रोती रहीं, रुमाल से अपने आंसू पोंछती नजर आईं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी थे। राष्ट्रपति ने पहले अपने आंसू हाथों से पोंछे, फिर उन्हें रुमाल दिया गया। उनके आगमन पर देहरादून में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि बाधित सशक्तिकरण संस्थान के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।
बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने बार-बार ये दिन आए….आप जियो हज़ारों साल साल के दिन हों पचास हज़ार…हैप्पी बर्थ डे टू यू…गीत गया।
दिव्यांग बच्चों का यह कार्यक्रम देखकर सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी काफी भावुक नजर आए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को चश्मे गिफ्ट किए
राष्ट्रपति ने कहा- बच्चे अपने गले से नहीं, हृदय से गा रहे थे। लगता है जैसे इनके गले में मां सरस्वती का वास है । मैं अपने जन्मदिन के मौके पर यहां आकर बहुत खुश हूं। जब मैं बच्चों को गाते हुए देख रही थी तो मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक पा रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान किसी के अंग में अगर कोई कमी देता है तो उसे एक ऐसी प्रतिभा देता है, जो उसे लोगों से अलग बनाती है। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने कहा- भगवान ने इन बच्चों को ऐसी प्रतिभा दी है, जो औरों से अलग है।

पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को उनके 67 वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा- उनका जीवन और लीडरशिप देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे । जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। पीएम ने आगे कहा- राष्ट्रपति मुर्मू ने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। लोगों की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी मिले।
योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, सेवा और सादगी की प्रतीक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation