• Latest
  • Trending

दिल्ली मेट्रो में डॉक्टर की पोस्ट प्रति घंटे 2300 रुपये मिलेगा वेतन

June 27, 2025
divya deshmukh

17 अर्जुन पुरस्कार, तीन पैरा और मूक-बधिर खिलाड़ियों को

August 19, 2026
शिक्षक

बच्चे का आधार अपडेट: 30 सितंबर तक फ़ीस शून्य

August 19, 2026
भारत टैक्सी से 8 लाख ड्राइवर और 41 लाख ग्राहक जुड़े हैं। प्लेटफ़ॉर्म पर कमीशन और सर्ज प्राइसिंग नहीं है।

आठ लाख ड्राइवर, और ऐप उनका अपना

August 19, 2026
रेल मंत्री ने चालक विहीन वाहन का किया निरीक्षण

इलेक्ट्रॉनिक्स में 74,628 नौकरियों का वादा, 38 फ़ैक्ट्रियाँ चालू

August 19, 2026
farmer

यूपी में बुवाई बढ़ी, कर्नाटक में घटी

August 19, 2026
dialy-news

भारत की खबरें

August 19, 2026
tejas

405 पुर्जे अब भारत में बनेंगे

August 18, 2026
Students

तीन में से एक स्कूल आज भी इंटरनेट से दूर

August 18, 2026
मानसून ने पकड़ी रफ्तार: जुलाई की बारिश से खेती और खरीफ बुवाई को राहत

अगस्त की बारिश तय करेगी इस साल की फ़सल

August 18, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

अब सब्सिडी का पैसा सिर्फ़ अनाज ख़रीदेगा

August 18, 2026
मानसून

बिहार के किसान फिर पीएम फसल बीमा के दायरे में

August 18, 2026
dialy-news

रक्षा, खेती, राशन, जल, शिक्षा, सेना, क्रिकेट, हॉकी और ब्रिटेन में नौकरी से जुड़ी आज की प्रमुख खबरें।

August 18, 2026
Wednesday, August 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली मेट्रो में डॉक्टर की पोस्ट प्रति घंटे 2300 रुपये मिलेगा वेतन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

17 अर्जुन पुरस्कार, तीन पैरा और मूक-बधिर खिलाड़ियों को

बच्चे का आधार अपडेट: 30 सितंबर तक फ़ीस शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली मेट्रो के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को डॉक्टर्स की जरूरत है। हाल ही में डीएमआरसी ने कंसल्टेंट डॉक्टर के पद के लिए भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर उपलब्ध है।
इस भर्ती के तहत दो पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से एक पद अजरोंडा स्टाफ क्वार्टर, दिल्ली में और दूसरा पद मुंडका स्टाफ क्वार्टर, दिल्ली में स्थित है। यानी दोनों ही जगहों पर एक-एक कंसल्टेंट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन की प्रक्रिया भी काफी सीधी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती कंसल्टेंट डॉक्टर (जनरल फिजिशियन) के पद के लिए निकाली गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए, जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ ही आवेदक का दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
अगर किसी उम्मीदवार के पास जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो वे भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों को पब्लिक सेक्टर यूनिट में काम करने का पूर्व अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 जून तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि आप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा में आते हैं, तो आप इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं। इंटरव्यू की तारीख और स्थान की सूचना डीएमआरसी द्वारा समय पर दी जाएगी।
सैलरी और कार्यकाल
कंसल्टेंट डॉक्टर को प्रति घंटे 2300 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर की जाएगी और प्रारंभिक कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। यदि कार्य प्रदर्शन संतोषजनक रहा, तो इस अवधि को अगले 3 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी
भर्ती 2025 के लिए आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र का फॉर्मेट डीएमआरसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध है। उम्मीदवारों को उस फॉर्मेट को डाउनलोड करके सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation