• Latest
  • Trending
दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

July 4, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Friday, August 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली की सार्वजनिक बसों में अब महिलाएं पूरी तरह बेखौफ होकर सफर कर सकेंगी। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए डीटीसी की बसों के भीतर हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा अब केवल बस स्टॉप तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें उनके घर की दहलीज तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक विशेष डोर-स्टेप सुरक्षा मॉडल तैयार किया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस से उतरने के बाद उनका आखिरी मंजिल तक का सफर भी सुरक्षित रहे।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सिर्फ बस या सार्वजनिक परिवहन के अंदर ही नहीं, बल्कि बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन या डिपो से उनके घर तक सुनिश्चित की जानी चाहिए। बसों में महिला कमांडो (हथियारबंद पुलिस) की मौजूदगी इसमें अहम है। इसके लिए परिवहन विभाग जल्द ही दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल कर तैनाती की प्रक्रिया शुरू करेगा। वर्तमान में मौजूद सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और बस मार्शलों की व्यवस्था को इस नई व्यवस्था के साथ एकीकृत किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। अक्सर देखा जाता है कि बस से उतरने के बाद घर तक जाने वाले रास्ते में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इस समस्या को हल करने के लिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी पर जोर दिया है। इसके तहत ऑटो, ई-रिक्शा और कैब एग्रीगेटर्स को एक साझा सुरक्षा नेटवर्क पर लाया जाएगा। विशेष रूप से दूर-दराज के इलाकों, रिमोट एरिया और बाहरी मोहल्लों के लिए इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) का जाल बिछाया जाएगा, ताकि महिलाओं को भरोसेमंद स्थानीय परिवहन मिल सके।

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

सहेली पिंक कार्ड
महिलाओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड की सुविधा अब केवल बसों तक सीमित नहीं रहेगी। इस कार्ड को मेट्रो, ऑटो और अन्य परिवहन माध्यमों में भी इस्तेमाल के योग्य बनाया जाएगा, जिससे महिलाओं को सीमलेस यानी निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, एलजी ने निजी टैक्सी एग्रीगेटर्स जैसे ऊबर, ओला और रैपिडो के साथ मिलकर वुमन-ओनली कारपूलिंग शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation