ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। क्या आप जापान में पूरी तरह से फंडेड समर इंटर्नशिप करने का अवसर तलाश रहे हैं? यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो की ओर से रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम (यूटीआरआईपी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह छह सप्ताह का कार्यक्रम है, जिसमें दुनिया के किसी भी देश के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप का आयोजन 23 जून से तीन अगस्त, 2027 तक किया जाएगा। इसके लिए बैचलर डिग्री या इंटीग्रेटेड बैचलर प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे अंडरग्रेजुएट छात्र पात्र है। खास बात यह है कि इस प्रोग्राम के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे संस्थानों के छात्रों को आईईएलटीएस स्कोर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक लिंक s.u-tokyo.ac.jp/en/utrip/apply-now/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।














