• Latest
  • Trending
विश्व हिंदू कांग्रेस

विश्व हिंदू महासम्मेलन करेगी विहिप 60 देशों से आएंगे 4000 प्रतिनिधि

November 28, 2026
सजग एआई

10वीं के छात्रों ने बनाया बच्चों की सुरक्षा के लिए एआई टूल

November 28, 2026
आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

November 28, 2026
एमबीबीएस

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत के हिसाब से स्टाइपेंड

November 28, 2026
यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

November 28, 2026
कनाडा

कनाडा में अगले 3 साल भारतीयों का एडमिशन मुश्किल!

November 28, 2026
राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

November 28, 2026
तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

November 28, 2026
7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

November 28, 2026
dolar

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 46.67 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

November 28, 2026
ग्रैमी में तमिल गाने 'वरुवाई' को मिला नॉमिनेशन

ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन

November 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल ने एनसीएलएटी के चेयरपर्सन का पदभार संभाला

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल ने एनसीएलएटी के चेयरपर्सन का पदभार संभाला

November 28, 2026
लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्व हिंदू महासम्मेलन करेगी विहिप 60 देशों से आएंगे 4000 प्रतिनिधि

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजन अहम क्षेत्रों में हिंदुओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्िचत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in the blitz
0
विश्व हिंदू कांग्रेस

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) 18 से 20 दिसंबर तक मुंबई में हिंदू महासम्म्ोलन (विश्व हिंदू कांग्रेस 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में 60 से अधिक देशों के 4,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रवर्तक और वीएचपी के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने इसकी घोषणा की।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अकादमिक जगत, मीडिया और राजनीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हिंदू समाज की भागीदारी और प्रभाव को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर सात सम्मेलन और रणनीतिक योजना से जुड़े चार विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

विज्ञानानंद ने कहा कि यह कोई धार्मिक सम्मेलन नहीं, बल्कि रणनीतिक विषयों पर केंद्रित सम्मेलन है। जो लोग व्यापार करने और दुनिया भर में संपर्क बढ़ाने के इच्छुक हैं, उन्हें भी इसमें आकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कर्नाटक के लोगों से भी इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।

हिंदुओं के पास स्पष्ट और केंद्रित रणनीति नहीं
विज्ञानानंद ने कहा कि विश्व हिंदू कांग्रेस की परिकल्पना हिंदू नेताओं, विचारकों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले 28 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने के लिए दुनिया भर की यात्राएं कर रहा हूं। इस दौरान मैंने महसूस किया कि हिंदू समाज के पास कोई स्पष्ट और केंद्रित रणनीति नहीं है।’

आईआईटी से इंजीनियर हैं विज्ञानानंद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से स्नातक विज्ञानानंद ने कहा कि हिंदू समाज को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सात विषयगत सम्मेलनों में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अकादमिक जगत, मीडिया, राजनीति, युवा और महिला सशक्तिकरण के साथ हिंदू संगठनों, मंदिरों तथा विभिन्न संस्थाओं को एकजुट करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सम्मेलन में होंगे चार सत्र
इन सम्मेलनों का आयोजन विश्व हिंदू आर्थिक मंच, हिंदू शिक्षा बोर्ड, विश्व हिंदू शिक्षाविद संघ, हिंदू मीडिया मंच, विश्व हिंदू लोकतांत्रिक मंच, हिंदू छात्र एवं युवा नेटवर्क, हिंदू महिला मंच तथा हिंदू संगठन, मंदिर एवं संघ मंच जैसे संगठनों की ओर से किया जाएगा। विज्ञानानंद ने बताया कि सम्मेलन में चार विशेष रणनीतिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। ये सत्र भाषा, समाज, ‘विश्वकर्मा’ और धर्म विषयों पर केंद्रित होंगे।

विदेशी प्रतिनिधि
विज्ञानानंद ने कहा कि सम्मेलन में जापान की शिंतो परंपरा के प्रतिनिधि, जापान, कोरिया, ताइवान, वियतनाम और चीन के बौद्ध समुदायों के सदस्य तथा अन्य एशियाई समुदायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा अफ्रीकी देश घाना के नव-हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि भी चर्चा में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न समुदायों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation