• Latest
  • Trending

तेजस मार्क-II को नया नाम देगा रक्षा मंत्रालय

November 1, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तेजस मार्क-II को नया नाम देगा रक्षा मंत्रालय

चीन के जेएफ-17 व स्वीडन के ग्रिपेन को सीधी टक्क र देने में सक्षम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्रालय ने तेजस मार्क-II लड़ाकू विमान के लिए एक नए नाम की तलाश शुरू कर दी है। इसकी वजह यह है कि यह विमान अब अपने मूल नाम ‘तेजस’ के साथ जुड़ी हुई ‘लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए)’ की पहचान से आगे निकल चुका है। तेजस मार्क-II अब बड़ा, भारी और ज्यादा शक्तिशाली है, जिसने इसे 4.5 जनरेशन के मीडियम वेट फाइटर की सीरिज में ला दिया है, जिसकी क्षमताएं इसे एक नई पहचान देने की मांग करती हैं।
जीई-एफ414 इंजन से लैस
यह विमान न केवल लंबा और भारी है, बल्कि इसका इंजन भी अधिक शक्तिशाली है जिसमें अमेरिकी जीई-एफ414 जेट इंजन लगाया जा रहा है। इसके कारण यह ज्यादा हथियार और ज्यादा ईंन्धन लेकर उड़ सकता है, जिससे इसकी लम्बी दूरी तक मार करने की क्षमता और उड़ान भरने की अवधि में जबरदस्त इजाफा होगा।
रक्षा मंत्रालय और एचएएल का मानना है कि ‘तेजस’ नाम अब इसकी वास्तविक क्षमताओं से मेल नहीं खाता है, इसलिए एक नया अधिक प्रभावशाली नाम इस विमान की बढ़ती पहचान और वैश्विक स्थिति के लिए जरूरी है। नया नाम इस फाइटर जेट की नई भूमिका यानी एक प्रमुख फ्रंटलाइन मीडियम फाइटर, को स्थापित करेगा।
पहचान संकट
तेजस मार्क-I को ‘लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ के तौर पर शुरू किया गया था। यह टैग अब मार्क -II के साथ जुड़कर इसकी बढ़ी हुई क्षमताओं को कम आंकता है। मार्क-II में नए विंग, नया धड़ और अधिक पेलोड क्षमता है। यह स्ट्रक्टरल बदलाव इसे हल्के फाइटर के बजाय मीडियम वेट की सीरीज में ले जाता है।
ऐसे में, यह एक नया, अधिक ताकतवर नाम इस विमान को निर्यात बाजार में अधिक गंभीरता से स्थापित करने में मदद करेगा, जहां यह स्वीडन के ग्रिपेन या चीन के जेएफ-17 जैसे मध्यम सीरीज के विमानों से सीधे मुकाबला करेगा।
मार्क-II की बढ़ी ताकत
ऐसे में, आपको बता दें जीई-एफ414 इंजन 20% ज्यादा थ्रस्ट देता है, जिससे विमान भारी पेलोड के साथ भी ज्यादा तेजी और फुर्ती से उड़ सकता है। मार्क-II में आंतरिक ईंन्धन टैंक बड़े हैं, जिससे इसे हर बार लंबी दूरी के लिए ड्रॉपटैंक पर निर्भर रहने की जरूरत कम पड़ेगी। यह विमान भारत की नई मिसाइलों, जैसे एस्ट्रा मार्क -II/III और लंबी दूरी के स्टैंड-ऑफ हथियारों को ले जाने में पूरी तरह सक्षम होगा।
नए नाम से क्या फायदा?
एक नया नाम इस विमान को एक फ्रेश पहचान देगा। यह इंडियन एयरफोर्स और दुनिया को स्पष्ट संदेश देगा कि यह एक लाइट फाइटर नहीं, बल्कि एक मजबूत, मल्टीरोल वाला लड़ाकू विमान है। नया नाम तेजस मार्क-II के तकनीकी और सामरिक विकास को मान्यता देगा, जो इसे 4.5 जेन फाइटर्स की ग्लोबल लीग में एक मजबूत स्थान दिलाएगा

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation