• Latest
  • Trending
cybersecurity

देशभर में छिपे साइबर ठग एसटीएफ के निशाने पर!

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देशभर में छिपे साइबर ठग एसटीएफ के निशाने पर!

जालसाजों को पकड़ने के लिए 30 स्पेशल टीमों का गठन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
cybersecurity

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। अब उत्तराखंड सिर्फ योग, पहाड़ और मंदिरों के लिए नहीं, बल्कि साइबर ठगों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन के लिए भी चर्चा में है। राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे देश में 337 साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्लान तैयार कर लिया है। ये वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों में बैठकर उत्तराखंड के लोगों को शिकार बना रहे हैं। ‘ऑपरेशन प्रहार’, यानी ठगों पर सीधा वार। देहरादून और कुमाऊं के साइबर थानों से 30 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर इन शातिर ठगों को ढूंढ़ेंगी और गिरफ्तार करेंगी।
इन ठगों की चालाकी इतनी खतरनाक होती है कि आम आदमी को पता ही नहीं चलता और उसके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। ये कभी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं, कभी मोबाइल नंबर बंद होने का डर दिखाते हैं, तो कभी फर्जी इनाम या लॉटरी का लालच देते हैं। सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक, हर जगह इनके जाल फैले हुए हैं। इसका अब देवभूमि के लोग भी शिकार होते जा रहे हंै। एसटीएफ ने ऐसे ठगों को पकड़ने का एक खास प्लान बनाया है।
देवभूमि को भी नहीं छोड़ा
अब तक लोग सोचते थे कि उत्तराखंड जैसे शांत राज्य में ऐसे अपराध नहीं होते, लेकिन सच्चाई यह है कि कई साइबर अपराधी दूसरे राज्यों से बैठकर यहां के लोगों को निशाना बना रहे थे। इसलिए एसटीएफ ने पूरे भारत में इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। एसटीएफ ने दिल्ली (40), महाराष्ट्र (38), यूपी (28), राजस्थान (28), तमिलनाडु (25), पश्चिम बंगाल (18), कर्नाटक (17), गुजरात (16) सहित देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले इन अपराधियों को चिन्हित किया है। कुल 337 साइबर ठगों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।
उनके इलाकों से खदेड़ लाएंगे
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि आधुनिकता के दौर में साइबर ठगी भी एक बड़ी समस्या बन गई है। दूसरे राज्य में बैठे साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे है. ऐसे ही ठगों की सूची हमने तैयार की है, जिन्हें ये स्पेशल 30 टीमें उनके इलाकों से खदेड़ लाएंगी। साइबर अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चल रहा है जिसके तहत इन साइबर अपराधियों को पकड़ा जाएगा। गौरतलब है कि एसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में इन टीमों का गठन किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें। कोई भी शक हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना पहुंचें। एसटीएफ का यह ऑपरेशन केवल ठगों को पकड़ने का नहीं है, बल्कि पूरे समाज को साइबर अपराध के खतरे के प्रति जागरूक करने का भी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation