• Latest
  • Trending

ट्रैवलिंग के दौरान कोविड बना सकता है शिकार, बरतें ये 6 सावधानियां

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रैवलिंग के दौरान कोविड बना सकता है शिकार, बरतें ये 6 सावधानियां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों में लोग ट्रेन से लेकर, बसों और फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे हैं। ऐसे में खुद के साथ परिवार को भी कोविड के खतरे से दूर रखने के लिए आपको जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद लोगों को एक बार फिर कोरोना वायरस की दहशत डराने लगी है। महीनों पहले से गर्मियों में घूमने का प्लान बनाने वाले लोगों को एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चिंता का होना लाजमी है। अगर आप भी फैमली के साथ कहीं घूमने के लिए जाने वाले हैं तो परिवार के साथ खुद को भी सुरक्षित रखने के लिए ट्रैवलिंग से जुड़े इन सुरक्षा नियमों का खास ख्याल रखें।
मास्क का उपयोग
यात्रा करते समय कोविड- 19 से बचे रहने के लिए खासतौर पर हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बसों या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला मास्क (जैसे एन95 या केएन95) पहनें। मास्क को ठीक से नाक और मुंह को ढककर पहनें। इसके अलावा मास्क को बार-बार छूने से बचें।
हाथों की हाइजीन
कोविड के खतरे को दूर रखने के लिए बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोएं। अगर साबुन उपलब्ध न हो, तो कम से कम 60 प्रतिशत वाले अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें। यात्रा करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर आपने ट्रैवलिंग के दौरान कोई सामान, रेलिंग, या अन्य सतह को छूआ है तो उसके तुरंत बाद हाथ जरूर साफ करें।
सामाजिक दूरी बनाए रखें
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें। चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच, और बोर्डिंग क्षेत्र में लाइन में दूरी बनाकर खड़े हों।
खाने-पीने में सावधानी
बाहर का खाना खाने से बचें, अपने साथ पैक किया हुआ खाना या स्नैक्स ले जाएं। पानी पीने के लिए अपने साथ बोतल साथ लेकर जाएं या फिर बाहर से पानी की बोतल खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि पानी की बोतल सील बंद हो। खाने से पहले और बाद में हाथ सैनिटाइज जरूर करें।
यात्रा गाइडलाइंस का पालन करें
जिस देश या क्षेत्र में आप यात्रा कर रहे हैं, वहां की कोविड-19 गाइडलाइंस पढ़कर उनका पालन करें। कुछ स्थानों पर नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट या क्वारंटाइन की आवश्यकता हो सकती है।
होटल के कमरे के बाहर चीजों को न छुएं
कमरे से बाहर निकलकर होटल के किसी भी हिस्से को छूने के बाद हाथों को साफ करें। जैसे लिफ्ट का बटन, दरवाजे के हैंडल इन्हें छूने के बाद हाथों को मुंह, आंख, कान के पास न लाएं बल्कि तुरंत हाथ साफ करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation