• Latest
  • Trending
MOTO GP

नोएडा में होगी देश की पहली मोटोजीपी रेस

September 15, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा में होगी देश की पहली मोटोजीपी रेस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 15, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
MOTO GP
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। भारत में पहली बार मोटोजीपी रेस का आगाज होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया के शीर्ष मोटरसाइकिल रेसर्स आएंगे। 370 किमी तक की गति से दौड़ती बाइक दर्शकों को रोमांच से भर देंगी। प्रतियोगिता के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्धा इंटरनेशनल फॉर्मूला वन सर्किट तैयार है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक इसका आयोजन होगा।

इस भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
यूपी सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 8 करोड़ रुपये अलग से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को आवंटित किए हैं। साथ ही निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम की सुंदरता और भव्यता में कोई कसर न रह जाए क्योंकि इसमें कम से कम 22 देशों के बाइक रेसर शामिल होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

राइडर्स की सुरक्षा के लिए ऑस्टि्रया और इटली से बैरियर मंगवाए गए हैं। रेसिंग ट्रैक में 13 जगहों पर 1800 मीटर क्षेत्र में ये लगाए जाएंगे। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यीडा सीईओ के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है। बता दें कि इससे पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा प्राधिकरण को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक में बदलाव करने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे फॉर्मूला वन रेस के लिए डिजाइन किया गया था। वहीं, यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा कि हम ‘इन्वेस्ट यूपी’ विभाग को 8 करोड़ देंगे।

– 22 सितंबर से दिखेगा रफ्तार का रोमांच, पीएम मोदी भी आमंत्रित
– 22 देशों के बाइक रेसर शामिल होंगे

इससे पहले, राज्य सरकार ने तीन औद्योगिक निकायों को धन उपलब्ध कराने के लिए कहा था और हमने उस आदेश का पालन कर दिया है। ट्रैक परिवर्तन के अलावा हम सड़कें भी बना रहे हैं, स्ट्रीटलाइट्स लगा रहे हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए अन्य कदम उठा रहे हैं।

क्या है मोटोजीपी
1949 में स्थापित मोटोजीपी दुनिया की सबसे प्रमुख मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप है। एफआईएम विश्व चैम्पियनशिप ग्रांड प्रिक्स के रूप में यह सबसे पुरानी मोटरस्पोर्ट विश्व चैम्पियनशिप है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का रेसट्रैक लगभग 5 किमी लंबा है और इसमें 16 कोने हैं। इसमें लगभग 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है।

31वां देश बना भारत
भारत मोटोजीपी की मेजबानी करने वाला 31वां देश बन गया है। भारत के अलावा पुर्तगाल, अर्जेंटीना, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, कतर जैसे देशों में इसका आयोजन पहले से किया जाता रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से देश में रोजगार के अलावा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation