• Latest
  • Trending

चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर का जल्द शुरू होगा निर्माण

September 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर का जल्द शुरू होगा निर्माण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका नाम ब्लू लाइन होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीएमआरसी ने ग्राउंड वर्क पहले ही पूरा कर लिया है। यह कॉरिडोर बनने से पुराने शहर के करीब दस लाख लोगों को फायदा होगा। इसके निर्माण की क्या कार्ययोजना है और घनी आबादी में मेट्रो स्टेशन कैसे बनेंगे, ऐसे तमाम बिंदुओं पर यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने जानकारी दी।
चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो कब तक चलने लगेगी ?
एमडी : पांच साल में निर्माण कार्य पूरा करना है। कोशिश है कि इससे पहले मेट्रो चला दी जाए। मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट कॉरिडोर का काम भी तय मियाद से एक महीने पहले पूरा कर लिया गया था। इस बार ग्राउंड वर्क पहले ही हो चुका है।
ग्रांउड वर्क से क्या फायदा होगा?
एमडी : यूपीएमआरसी की टीम ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर सात महीने से काम कर रही है। पाइप लाइन से लेकर सभी बाधाओं का परीक्षण कर सॉइल टेस्टिंग भी करवा ली गई है। पूरे रूट को चार हिस्सों में बांटकर ट्रैफिक फ्लो और बॉटल नेक भी चिह्नित किए गए हैं। इससे निर्माण में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
फेज-1 ए और फेज 1 बी में क्या अंतर है?
एमडी : दोनों फेज में काफी फर्क है। मुंशीपुलिया से चारबाग तक एलिवेटेड स्टेशन ज्यादा थे, जबकि चारबाग से वसंतकुंज तक अंडरग्राउंड स्टेशन अधिक है। नए फेज में 18 रूट पर वनवे है। इसनें नौ वन-वे मेट्रो रूट पर है। यहां के लोगों को फायदा मिलेगा।
ट्रैफिक मैनेजमेंट कैसे करेंगे?
निर्माण के दौरान लोगों को दिक्क त न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए मेट्रो स्टेशनों को चौराहों से पांच से दस मीटर इधर-उधर बनाने का फैसला किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर काम किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।
क्या पुराने शहर में कुछ मकान शिफ्ट होगे ?
किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। स्पेन और इटली के विशेषज्ञों की देखरेख में अंडरग्राउंड स्टेशनों में आधुनिक मशीनों से काम होगा। न कोई मकान शिफ्ट होगा और न ही गिरने पाएगा।
पुराने घर बचाने के लिए क्या करेंगे?
एमडी: अंडरग्राउंड स्टेशनों में टनल बोरिंग मशीन से काम होना है। इसका वाइब्रेशन सड़क से गुजरने वाले ट्रक से भी कम है। ऐसे में टीबीएन चलने से न तो किसी मकान में दरार आएगी और न नुकसान होगा। कोई दिक्कत दिखी तो स्ट्रेंथिंग करवाई जाएगी।
मेट्रो स्टेशनों की क्या खासियत होगी ?
घनी आबादी वाले मेट्रो स्टेशनों को 150 मीटर के भीतर ही बनाने की तैयारी है। स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पॉइंट इतनी दूरी के बीच ही बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को असुविधा न हो और यात्री भी आसानी से आ-जा सकें।
एनसीआर की तर्ज पर क्या एससीआर के जिलों से भी मेट्रो जुड़ेगी ?
एमडी : मेट्रो का विस्तार उन इलाकों में नहीं किया जा सकता, जहां घनी आबादी न हो। एससीआर के लिए रेलवे और अन्य विभागों के विकल्प है।
क्या ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर बनने के बाद मेट्रो ऐंबुलेस की सुविधा रहेगी?
मेट्रो का पीजीआई रूट बनने के बाद मेडिकल इमरजेसी में यह व्यवस्था मुहैया करवाई जा सकती है।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर बनने से कितनी कनेक्विटी बढ़ेगी ?
एयरपोर्ट से पुराने लखनऊ तक के लोगों को कनेक्विटी मिलेगी। केजीएमयू समेत कई अस्पताल और शिक्षण संस्थानों के लोगों को फायदा होगा। मौजूदा समय में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक रोज की राइडरशिप 82 हजार के आसपास है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर बढ़ने के बाद राइडर्स की संख्या बढ़ेगी।
मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए यात्रियोंं
को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
एमडी : नार्थ-ईस्ट कॉरिडोर पर रैपिडो और उबर के साथ एमओयू हुआ है। इसी तरह ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर भी यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation