• Latest
  • Trending
Confusion spread on Godhra incident

गोधरा कांड पर फैलाया गया भ्रम

March 21, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गोधरा कांड पर फैलाया गया भ्रम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
Confusion spread on Godhra incident

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ संवाद में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि गोधरा की घटना को लेकर भ्रम फैलाया गया और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई। मगर, उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुई और मैं निर्दोष था, तो अदालत से निर्दोष साबित भी हुआ। इस मामले में अब आरोपियों को सजा मिल चुकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 2002 में गुजरात में लगातार दंगे होते रहे, लेकिन 2002 के बाद कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को अचानक मुख्यमंत्री बनने का दायित्व मेरे सिर पर आ गया। उस समय गुजरात में बहुत बड़ा भूकंप आया था। हजारों लोगों की मृत्यु हो गई थी। मुझे बड़े पैमाने पर लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी। मैंने पहले ही दिन से इसके लिए काम शुरू किया।
मोदी ने गोधरा कांड को याद करते हुए कहा, 27 फरवरी 2002 को मेरी सरकार बजट पेश करने वाली थी, तभी हमे गोधरा ट्रेन हादसे की सूचना मिली। यह बहुत गंभीर पटना थी। लोगों को जिंदा जला दिया गया। उस समय विपक्ष सत्ता में था और उन्होंने हमें झूठे मामलों में सजा दिलाने की पूरी कोशिश की। उनके प्रयासों के बावजूद, न्यायपालिका ने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से विश्लेषण किया। यह 2-2 बार हुआ और हम पूरी तरह निर्दोष पाए गए। मोदी ने कहा कि 1969 के दंगे 6 महीने तक चले थे। तब तो हम दुनिया में थे ही नहीं। मेरे सीएम बनने से बहुत पहले से ही दंगों का लंबा इतिहास है।
मोदी बोले- परिवार ने कभी गरीबी को बोझ नहीं समझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में अपने सादे बचपन, पिता के अनुशासन, मां के त्याग और की यादें भी शेयर की।
पीएम मोदी ने बताया कि वे एक कमरे के कच्चे फर्श वाले घर में पले बढ़े। उन्होंने अपने शुरुआत जीवन को संकटों से भरा लेकिन दुखदायी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके परिवार ने कभी गरीबी को दोष नहीं दिया।
साझा किया पिता का अनुशासन
अपने पिता दामोदरदास मोदी को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके कठोर परिश्रम और अनुशासन से जुड़े अनुभव बताए। पीएम ने कहा कि उनके पिता हर सुबह करीब 400 या 4:30 बजे घर से निकलते, लंबी दूरी तय करते, कई मंदिरों में जाते, फिर अपनी दुकान पर पहुंचते थे। उनके पिता की पारंपरिक चमड़े की चप्पलें विशेष आवाज करती थीं, जिससे गांव के लोग समय का अनुमान लगा लेते थे। गांव के लोग कहते थे कि हां, दामोदर जा रहे हैं, इतना अनुशासित जीवन था उनका।
जब पहली बार पहने जूते
पीएम मोदी ने बताया कि बचपन में उन्हें और उनके भाई-बहनों को जूतों के बारे में सोचने तक की आदत नहीं थी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे जूते पहनने का आदी हो, उसे उनके न होने पर कमी महसूस होगी लेकिन, हमने कभी जूते पहने ही नहीं थे, इसलिए हमें उनकी जरूरत का एहसास ही नहीं था। मोदी ने बताया कि एक दिन उनके चाचा ने उन्हें नंगे पांव स्कूल जाते देखा और 10-12 रुपये के सफेद कैनवास के जूते दिला दिए। लेकिन, उन्हें साफ रखना एक चुनौती थी। स्कूल के बाद, क्लासरूम से बची हुई चाक इकट्ठी करता, उसे पानी में भिगोकर पेस्ट बनाता और अपने जूतों को सफेद चमकाने के लिए उस पेस्ट से पॉलिश करता था।
कपड़े प्रेस करने की अनोखी तकनीक
पीएम मोदी ने बताया कि उनके पास इस्त्री (प्रेस) नहीं थी, लेकिन वह खुद कपड़े प्रेस करने का तरीका निकाल लेते थे। मोदी ने बताया कि वे एक तांबे के बर्तन में पानी गर्म करते, उसे चिमटे से पकड़ते और उससे अपने कपड़े प्रेस करते थे।
संघर्षों भरा बचपन, लेकिन शिकायत नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि उनके परिवार ने कभी अपनी परिस्थितियों को लेकर शिकायत नहीं की और न ही दूसरों से तुलना की। मोदी बोले, वे मस्ती में जीते थे, जो भी थोड़ा-बहुत मिलता था, उसमें खुश रहते थे, बस मेहनत करते रहते थे। हमने कभी शिकायत नहीं की। उन्होंने अपनी मां की सेवा भावना को भी याद किया, जो रोज सुबह 5 बजे उठकर जरूरतमंदों की मदद करती थीं और बच्चों का घरेलू उपचार करती थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation