• Latest
  • Trending
Commercial exploitation of woman's photo without consent

सहमति के बिना महिला की तस्वीर का इस्तेमाल व्यावसायिक शोषण

March 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सहमति के बिना महिला की तस्वीर का इस्तेमाल व्यावसायिक शोषण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
Commercial exploitation of woman's photo without consent

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकारी विज्ञापनों में महिला की सहमति के बिना उसकी तस्वीर के इस्तेमाल को व्यावसायिक शोषण करार दिया है। हाईकोर्ट ने मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक युग और सोशल मीडिया के प्रभाव के मद्देनजर इसे काफी गंभीर मामला बताया।
जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस अद्वैत सेठना की खंडपीठ नम्रता अंकुश कवले की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने केंद्र सरकार, चार राज्य सरकारों, कांग्रेस पार्टी और अमेरिका स्थित एक कंपनी को नोटिस जारी किया। कवले ने याचिका में आरोप लगाया कि उसके परिचित स्थानीय फोटोग्राफर तुकाराम कर्वे ने उसकी तस्वीर खींची और अवैध रूप से शटरस्टॉक वेबसाइट पर अपलोड कर दी। इसके बाद, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और चार राज्य सरकारों के साथ साथ कुछ निजी कंपनियों ने विज्ञापनों और सार्वजनिक प्रदर्शनों में अवैध रूप से इस तस्वीर का इस्तेमाल किया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सोशल मीडिया के इस जमाने में कवले की याचिका में उठाए गए मुद्दे प्रासंगिक हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह याचिकाकर्ता की तस्वीर का व्यावसायिक उपयोग है। पीठ ने कहा कि महिला का आरोप है कि यह सब उसे बताए बिना हुआ।
पीठ ने अमेरिका स्थित कंपनी शटरस्टॉक को नोटिस जारी किया, जो रॉयल्टी-मुक्त स्टॉक फोटोग्राफ वाली वेबसाइट होस्ट करती है। इसके अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा सरकारों और निजी कंपनी टोटल डेंटल केयर को भी नोटिस जारी किया। इन सभी ने अपने विज्ञापनों और होर्डिंग में महिला की तस्वीर इस्तेमाल की थी।
निजता का उल्लंघन व अवैधता बेहद चिंताजनक
हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामला विभिन्न राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों की ओर से अपनी योजनाओं के विज्ञापन में महिलाओं की तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल का मुद्दा भी सामने लाता है। महिला ने याचिका में कहा, सरकारों ने उसकी तस्वीर का अवैध इस्तेमाल कर उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है।
महिला ने मांग की कि प्रतिवादियों को उनकी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विज्ञापनों और प्रचारों पर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करने से स्थायी रूप से रोका जाए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation