• Latest
  • Trending
CM Mohan Yadav will bring textile industry from South India to MP

दक्षिण भारत से एमपी में टेक्सटाइल उद्योग लाएंगे सीएम मोहन यादव

July 26, 2024
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
Wednesday, November 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दक्षिण भारत से एमपी में टेक्सटाइल उद्योग लाएंगे सीएम मोहन यादव

निवेशकों को किया आमंत्रित, नौकरियों की आएगी बहार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in राज्य
0
CM Mohan Yadav will bring textile industry from South India to MP
ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेशकों को लुभाने में जुटे हैं। देश की अलग-अलग जगहों पर जाकर वह उद्योगपतियों से बात कर रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उन्हें न्यौता दे रहे हैं। हाल ही में सीएम दक्षिण भारत के दौरे पर थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित त्रिपुर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का काम देखा। सीएम ने समझा है कि त्रिपुर कैसे देश का टेक्सटाइल हब बन गया। इसके बाद वहां के उद्योगपतियों से उन्होंने टेबल पर बैठकर बात की है। इसके जरिए एमपी में निवेश का प्रस्ताव दिया है। टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश के बाद एमपी में नौकरियों की बहार भी आएगी।

अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आह्वान किया कि दक्षिण भारत के औद्योगिक संस्थान मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां शुरू कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम ने कहा कि त्रिपुर के निवेशकों को हम मध्य प्रदेश में आमंत्रित कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

इंडस्टि्रयल बेल्ट में देखा हर काम
इसके साथ ही यादव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर, त्रिपुर पहुंचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करना है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

एमपी में व्यापक संभावनाएं
एमपी सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यहां जो यूनिट संचालित है, उसको देखकर मन में संतोष का भाव आया है और यह कार्य उन क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है, जहां हमारे युवाओं विशेषकर बहनों को इस तरह के रोजगार की आवश्यकता है। टेक्सटाइल उद्योग रोजगारपरक है। भारत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल वाले देश में ऐसे उद्योग अनेक प्रांतों के लोगों को रोजगार देते हैं। कई राज्यों से यहां आकर लोग रोजगार पा रहे हैं और देश को समृद्ध बनाने के लिए अपना पसीना भी बहा रहे हैं।

उज्जैन में आए हैं कुछ निवेशक
उन्होंने कहा कि बेस्ट कॉर्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है, प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए जाएंगे।

तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ रात्रि भोज बैठक में भी हिस्सा लिया।

एमपी के पॉलिसी के बारे में दी जानकारी
सीएम मोहन यादव 25 जुलाई को भी वहां उद्योगपतियों से मिले। इन्हें मध्यप्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन, नवाचार और सतत विकास की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation