• Latest
  • Trending

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भेजे 653 करोड़

October 11, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भेजे 653 करोड़

बोले, धरती पुत्रों की मेहनत और चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 13 जिलों के 8 लाख, 84, हजार, 772 किसानों को बड़ी सौगात देते हुए अतिवृष्टि, बाढ़ और कीटों के हमले से हुई फसलों की क्षति के लिए 653.34 करोड़ रुपए की राहत राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास स्थित समता भवन में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के माध्यम से यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि किसानों की सेवा ही भगवान की सेवा है। किसी भी आपदा या विपत्ति में सरकार किसानों के साथ परिवार की तरह खड़ी है। किसानों की मेहनत और चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित 3 लाख 90 हजार 167 किसानों को 331.34 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि पीले मोजेक रोग और कीटों के हमले से प्रभावित 4 लाख 94 हजार 605 सोयाबीन किसानों को 322 करोड़ रुपए का हस्तांतरण किया गया।
सीएम यादव ने कहा कि राहत राशि देते समय और फसल सर्वेक्षण के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बिक्री मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि सीधे प्रदान करेगी, जिससे किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है और उनके सुख-दुख की भागीदार है। आपदा के समय राज्य के किसी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि साल 2025-26 में अब तक विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को कुल 229.45 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। इस दौरान 6 सितंबर को 11 जिलों के 17000 से ज्यादा किसानों को फसल नुकसान के लिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की राहत प्रदान की गई। राज्य के इतिहास में पहली बार सोयाबीन की फसलों में पीला मोजेक रोग से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा राहत राशि दी गई है।
राहत राशि वितरण के दौरान, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित किसानों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को बधाई दी और कहा कि सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना का पंजीकरण शुरू हो गया है। अब किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी। यदि सोयाबीन की फसलें एमएसपी से कम दाम पर बाजार में बिकती हैं, तो अंतर की राशि 15 दिनों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation