• Latest
  • Trending
Clinical trial of Ayurvedic medicine for cancer successful

कैंसर की आयुर्वेदिक दवा का क्लीनिकल ट्रायल सफल

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कैंसर की आयुर्वेदिक दवा का क्लीनिकल ट्रायल सफल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
Clinical trial of Ayurvedic medicine for cancer successful

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कैंसर मरीजों के लिए आयुर्वेदिक दवा का क्लीनिकल ट्रायल सफल हो गया है। ये रेडियोथेरेपी और कीमो के साइड इफेक्ट्स कम करती है। इससे ट्यूमर के बायोमार्कर कम होते हैं और शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन बढ़ते हैं। इस दवा से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। ‘बॉडी रिवाइवल’ नाम की इस दवा का क्लीनिकल ट्रायल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से निर्धारित एसओपी के अनुसार कोलकाता के जेबी रॉय स्टेट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुआ।
कोऑर्डिनेटर डॉ. तपस कुमार सुर ने बताया कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2024 तक ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों पर यह ट्रायल किया गया। क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री में अपलोड हुई फाइनल रिपोर्ट के अनुसार, ट्रायल के दौरान 18 से 60 साल की ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित उन महिलाओं को सपोर्टिव सप्लीमेंट की तरह यह दवा दी गई है, जिनकी कीमो या रेडियोथेरेपी हो चुकी थी। इन्हें 12 सप्ताह तक 6 दिन के अंतराल से 6 एमएल दवा दी गई। इसका जो असर सामने आया वो चौंकाने वाला है। जिन महिलाओं को दवा दी गई उन्हें कीमो और रेडियोथेरेपी के बाद होने वाले उल्टी, थकान और भूख नहीं लगने जैसे साइड इफेक्ट्स बिल्कुल नहीं हुए।
पहली बार सफलता
1996 से रिसर्च दवा के क्लीनिकल ट्रायल कोऑर्डिनेटर डॉ. तपस कुमार सुर ने बताया कि आयुर्वेद में ऐसा पहली बार हुआ। मतलब यह कैंसर की यह पहली आयुर्वेदिक दवा है। दवा निर्माता कंपनी हेल्थ रिएक्टिव के सीईओ मनीश खान ने बताया कि बॉडी रिवाइवल पर 1996 से रिसर्च चल रही थी। इसके मल्टी हर्बल फॉर्मूले में बिल्व, अश्वगंधा, कुकुंदर, चुकरी, खरबूजा और शहद को शामिल किया गया है। ये ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनमें कैंसर रोधी तत्व पाए जाते हैं।
दोबारा कैंसर होने की आशंका कम हुई
जिन मरीजों को ये दवा दी गई, उनमें सीए-15.3 ट्यूमर मार्कर स्तर में 43% (कीमोथेरेपी ग्रुप) और 30.9% की कमी (रेडियोथेरेपी ग्रुप) हुई। यानी फिर से कैंसर होने का जोखिम कम हुआ। दवा से हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ा और न्यूट्रोफिल काउंट में भी सुधार हुआ। लिवर एंजाइम्स का स्तर भी कम हुआ।
देश में हर साल 11.5% बढ़ रहे कैंसर मरीज
शोध जर्नल नेवर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल कैंसर के मामलों में 11.5% की वृद्धि हो रही है। पद्मभूषण से सम्मानित कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुरेख आडवाणी के अनुसार इस बीमारी से लड़ने में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी अब तक सबसे कारगर रही हैं लेकिन मरीज के शरीर पर इनका साइड इफेक्ट सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में ‘बॉडी रिवाइवल’ दवा मरीज की जल्द रिकवर करने में मदद करेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation