• Latest
  • Trending

सीआईएसएफ के हाथों में नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा

October 4, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीआईएसएफ के हाथों में नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। भारत के सबसे अत्याधुनिक और डिजिटल एयरपोर्ट में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दी गई है। एयरपोर्ट पर आयोजित एक विशेष इंडक्शन प्रोग्राम में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यिआपल) ने आधिकारिक रूप से सुरक्षा जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी।
अब एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 1047 जवानों की तैनाती की गई है। ये जवान न केवल टर्मिनल के भीतर, बल्कि पूरे एयरपोर्ट परिसर में 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एआई-आधारित हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं।
पहले फेज का काम लगभग
पूरा, पीएम करेंगे उद्घाटन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इस भव्य परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रस्तावित है। उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर 10 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की तैयारी चल रही है।
तैयार है अत्याधुनिक कार्गो हब
उड़ानों की शुरुआत से पहले, एयरपोर्ट पर 2.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाला कार्गो हब भी लगभग तैयार हो चुका है. वर्तमान में इसकी टेस्टिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन और सरकारी स्वीकृतियों की प्रक्रिया चल रही है। इसके शुरू होते ही एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों के लिए, बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।
भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल
और पेपरलेस एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाया जा रहा है। यात्रियों के लिए चेक-इन, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग की पूरी प्रक्रिया संपर्क रहित होगी। डिजी यात्रा सिस्टम के जरिए यात्री केवल चेहरे की पहचान (फेस स्कैन) और बायोमैट्रिक डेटा से प्रवेश पा सकेंगे। बार-बार बोर्डिंग पास और पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रियों को कतारों से राहत और तेज ट्रैवल अनुभव मिलेगा।
स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगा एयरपोर्ट
विप्रो और आईसीएडी होल्डिंग कंपनी इस परियोजना के सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में काम कर रही हैं। एयरपोर्ट पर निम्नलिखित उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल होगा:
फेस रिकग्निशन एंट्री
ऑटोमेटेड बैग ड्रॉप
रीयल टाइम डेटा ट्रैकिंग
स्मार्ट कार्गो मैनेजमेंट
इससे यात्रियों का अनुभव न सिर्फ तेज और सुरक्षित होगा, बल्कि भारत डिजिटल एविएशन के नए युग में कदम रखेगा।
भारत की डिजिटल उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की वैश्विक पहचान बनने जा रहा है. इसके चालू होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिनके पास पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट एयरपोर्ट की सुविधा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation