• Latest
  • Trending
China seeks India's support amid tariff war with America

अमेरिका से टैरिफ वार के बीच चीन ने मांगा भारत का साथ

March 14, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका से टैरिफ वार के बीच चीन ने मांगा भारत का साथ

चीनी विदेश मंत्री ने सीमा विवाद दरकिनार कर सहयोग बढ़ाने की अपील की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
China seeks India's support amid tariff war with America

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

बीजिंग। दुनिया भर में छिड़े टैरिफ युद्ध के बीच विभिन्न देशों में नए समीकरण बन रहे हैं। चीन ने सीमा विवाद को दरकिनार कर चौतरफा साझेदारी बढ़ाने पर भारत का साथ मांगा। चीन ने कहा कि हमें एक-दूसरे की राह में रोड़े अटकाने के बजाय साथ मिलकर काम करना चाहिए। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि भारत उच्च शुल्क लगाने वाला देश है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पिछले वर्ष बैठक के बाद भारत तथा चीन के संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के पिछले वर्ष समाप्त होने के बाद सभी स्तरों पर उत्साहजनक नतीजे मिले। बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि दोनों देशों के बीच संबंधों में लंबे समय तक चले गतिरोध को समाप्त करने के बाद चीन द्विपक्षीय संबंधों को किस तरह देखता है। इस पर वांग ने कहा कि मोदी और जिनपिंग के बीच रूस के कजान शहर में सफल बैठक के बाद चीन-भारत संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है।
वांग यी ने कहा कि शी और मोदी की कजान में हुई बैठक में संबंधों में सुधार के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने नेताओं के बीच बनी आम समझ का ईमानदारी से पालन किया। जून, 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद दोनों देशों में संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।
चीन भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है
वांग ने कहा कि यदि चीन-भारत हाथ मिलाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय मामलों में लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत ‘ग्लोबल साउथ की संभावना में सुधार होगा।
चीन, भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है ताकि चीन-भारत संबंधों को मजबूत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। वांग ने कहा, 2025 में चीन-भारत राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी।
चीन के साथ अनोखे संबंध
इससे पहले लंदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि चीन के साथ हमारे संबंध अनोखे हैं, क्योंकि दुनिया में हम दोनों देशों की आबादी दो अरब से अधिक है। हम ऐसा संबंध चाहते हैं, जिसमें हमारे हितों का सम्मान हो, संवेदनशीलता को पहचाना जाए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation