• Latest
  • Trending

रेपसीड मील के लिए भारत का मोहताज हुआ चीन

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेपसीड मील के लिए भारत का मोहताज हुआ चीन

10 गुणा बढ़ गई मांग, घरेलू व्यापारियों की होगी बल्ले-बल्ले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रेपसीड मील के सबसे बड़े उपभोक्ता चीन ने कनाडा से मिले झटके के बाद भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। आमतौर पर भारत और चीन के बीच तनाव की खबरें आती रहती हैं लेकिन दोनों देशों के बीच अरबों रुपये का व्यापार भी होता है। इसे लेकर बहुत कम बातचीत होती है। अब एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप भी थोड़ी हैरत में पढ़ जाएंगे। दरअसल, रेपसीड मील के लिए चीन की निर्भरता भारत पर बढ़ गई है। इस कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।
चीन ने कनाडा के मील और तेल पर 100% का टैरिफ लगाया है जिसकी वजह से उसे वहां से रेपसीड मील मंगाना महंगा पड़ रहा है। ऐसे में चीन के व्यापारियों ने रेपसीड मील के लिए भारत का रुख किया है। यही कारण है कि भारत में रेपसीड मील का निर्यात तेजी से बढ़ गया है। भारत में इस उत्पाद की मांग 10 गुना तक बढ़ गई है, जिसके चलते भारत और चीन के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है।
इतना हो जाएगा रेपसीड मील का निर्यात
चालू वित्त वर्ष में भारत के रेपसीड मील निर्यात में जोरदार तेजी आने की उम्मीद है। चीन में बढ़ती मजबूत मांग के चलते घरेलू व्यापारियों को तगड़ा मुनाफा होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा अनुमान है कि 2025/26 में चीन को भारत का निर्यात रिकॉर्ड 500,000 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा, जो पिछले साल सिर्फ 60,759 टन था। इसकी कीमत प्रति टन लगभग 202 डॉलर के आसपास है। इसके बढ़ते निर्यात से भारत को तगड़ा मुनाफा हो रहा है।
चीन द्वारा रेपसीड मील आयात किए जाने से भारत में तेल पेराई में भी तेजी देखने को मिली है। रेपसीड तेल की उपलब्धता में भी सुधार हो रहा है। पारंपरिक रूप से दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और वियतनाम पर निर्भर रहने वाले भारतीय निर्यातकों को अब चीन के रूप में सबसे बड़ा ग्राहक मिल गया है।
कम कीमत की वजह से भी बढ़ रही है मांग
दरअसल, चीन को रेपसीड मील अन्य देशों के मुकाबले भारत में कम कीमत पर मिल रहा है। मांग बढ़ने में कम कीमत होना भी एक कारण हैं। रेपसीड मील 202 डॉलर प्रति टन के हिसाब से मिल रहा है, जबकि यूरोप में इसकी कीमत 300 डॉलर प्रति टन है। वित्त वर्ष 25-26 के पहले दो महीनों में रेपसीड मील का निर्यात 113,836 टन तक पहुंच गया।
भारत पहले से ही पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेलों का आयातक है, ऐसे में चीन द्वारा रेपसीड मील का आयात करना हमारे लिए फायदेमंद है।
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के बी.वी. मेहता ने कहा, भारतीय रेपसीड मील अन्य देशों की तुलना में बहुत प्रतिस्पर्धी है। यही कारण है कि चीन मार्च महीने से ही से खरीद बढ़ा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation