• Latest
  • Trending

4 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी ने दी सौगात

September 20, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

4 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी ने दी सौगात

मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा, स्मार्टफोन भी मिलेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर प्रदेश की करीब चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा उपहार दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि और स्मार्टफोन वितरित करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इन बहनों की सेवाओं का सम्मान किया जाएगा। उनका प्रशिक्षण और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े योगी ने राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इसके प्रदेशस्तरीय महाअभियान का श्रीगणेश किया।
उन्होंने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी की, जहां विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ फलों की टोकरी भेंट की।
उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी।
नारी सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम उठाए गए हैं।
अब तक 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों और 10 लाख महिला स्वयं-सहायता समूहों के साथ एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट्स से 60 हजार बहनें आठ हजार रुपये मासिक कमा रही हैं। नेफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के सहयोग से यह आय बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने संभव अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रतिभा शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का सफलतापूर्वक संचालन होगा।
जो 65 साल में नहीं कर पाए,
वह आठ साल में कर दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जिन लोगों ने 65 साल तक देश पर राज किया, वे अमेठी में एक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा पाए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने यह काम मात्र आठ साल में कर दिखाया।
इसी साल 50 सीटों पर दाखिले शुरू होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र से विधायक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की सराहना करते हुए कहा कि राज्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी निजी संपत्ति देकर बड़ा योगदान दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation