• Latest
  • Trending

छत्तीसगढ़ के राजशेखर पैरी जाएंगे अंतरिक्ष

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ के राजशेखर पैरी जाएंगे अंतरिक्ष

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रहने वाले राजशेखर पैरी जल्द अंतरिक्ष में जाने वाले हैं। एक निजी अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी टाइटंस स्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने पहले मिशन के लिए भारतीय छात्र के तौर राजशेखर को चुना है।
अपने सिलेक्शन और उन्हें कैसे मौका मिला, इसके बारे में राजशेखर बताते हैं कि उन्होंने नासा को एक मेल की थ्ाी। केवल यह जानने के लिए कि एस्ट्रोनॉट बनने का प्रोसेस क्या होता है। उम्मीद तो थी नहीं, लेकिन 4 दिन बाद जो जवाब आया, उससे न सिर्फ उनके सवालों के जवाब मिले, बल्कि उनके सपनों को एक नई दिशा भी दी।
नासा ने उन्हें एस्ट्रोनॉट बनने की प्रक्रिया, योग्यता और रिस्क फैक्टर्स की पूरी जानकारी दी और साथ ही बधाई दी कि, आप नासा के एस्ट्रोनॉट बनने की इच्छा रखते हैं। राजशेखर कहते हैं, उस मेल ने मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा दिया। तभी से तय कर लिया था-अब तो स्पेस में जाना ही है।
राजशेखर इस समय यूके में स्पेस पर जाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड स्कूल से की है। वर्तमान में एयरोस्पेस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं और ऑर्बिटालॉकर में प्रोजेक्ट मैनेजर-इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पहले कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स में इंटर्नशिप भी की है।
चयन से पहले उन्हें नकली चंद्र मिशन में भागीदारी, एनालॉग आवासों में रहना, इस तरह की ट्रेनिंग का सामना करना पड़ा जिसके बाद उनका सिलेक्शन हुआ।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा पहला मिशन एक सब-ऑर्बिटल फ्लाइट है। यह मिशन कुल 5 घंटे का होगा। इस दौरान हमने जो रिसर्च तय की है, उसे अंतरिक्ष में परीक्षण के रूप में देखा जाएगा कि वहां उसका क्या परिणाम आता है। तो पहला मिशन मुख्य रूप से रिसर्च ऑब्जर्वेशन पर केंद्रित रहेगा। फिलहाल यूके में अभी ट्रेनिंग चल रही है जो 4 साल तक चलेगी। स्पेस जाने की डेट 2029 की शुरुआत में फाइनल हो सकती है।
राजशेखर के पिता रेलवे की जॉब में थे। राजशेखर ने बताया कि मैंने प्राइमरी की पढ़ाई बिलासपुर और फिर आगे की पेण्ड्रा में की। मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपना बैचलर कोर्स हैदराबाद से किया। उसके बाद हायर एजुकेशन के लिए यूके गया। वहां एयरोस्पेस प्रपल्शन में स्पेशलाइजेशन हासिल की।
इस दौरान मैंने स्पेस फ्लाइट्स के बारे में गंभीरता से जानकारी जुटाना शुरू किया। मैंने देखा कि यूरोप में तरह-तरह के स्पेस प्रोग्राम चल रहे हैं, जिनमें भाग लेकर चयन किया जा सकता है। इसके तहत मैंने पोलैंड से एनालॉग स्पेस ट्रेनिंग पूरी की। इस ट्रेनिंग में यह सिखाया जाता है कि स्पेस में कैसे रहना है, कैसे काम करना है। यह अनुभव मेरे लिए एक बड़ा एक्सपोजर था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation