• Latest
  • Trending
Centre's preparations for crowd management Entry to the station will be allowed only on confirmed tickets

भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्र की तैयारी कंफर्म टिकट पर ही स्टेशन में मिलेगा प्रवेश

March 14, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्र की तैयारी कंफर्म टिकट पर ही स्टेशन में मिलेगा प्रवेश

60 स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी सुरक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
Centre's preparations for crowd management Entry to the station will be allowed only on confirmed tickets

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

विनोद शील

नई दिल्ली। देश के 60 रेलवे स्टेशनों पर हवाईअड्डे की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत इन स्टेशनों पर ट्रेन आने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत मिलेगी। साथ ही केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सीधे स्टेशन जा सकेंगे।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल एंट्री सिस्टम तैयार किया गया है। इसके तहत केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री सीधे स्टेशन जा सकेंगे। जनरल टिकट और एसी-स्लीपर श्रेणी के वेटिंग टिकट वाले यात्री स्टेशन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इससे ट्रेन के एसी-2, 3 और स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट वाले यात्री जबरन नहीं घुस पाएंगे।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने विगत दिवस एक उच्च स्तरीय बैठक में 60 रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया। पायलट परियोजनाओं के रूप में नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशनों पर इसकी शुरुआत हो गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सूरत, पटना, नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी सहित 60 रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनेंगे। इससे होली, दिवाली, छठ पूजा पर उमड़ने वाली भीड़ को स्टेशन के बाहर रोका जा सकेगा।
होंगे ये बदलाव
भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशनों पर 12 मीटर और छह मीटर चौड़ाई वाले नए फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। चौड़े एफओबी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन में बहुत प्रभावी साबित हुए थे। अब सभी 60 स्टेशन पर इनको बनाया जाएगा। स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चयनित स्टेशनों पर वार रूम बनाए जाएंगे। स्टेशनों पर अत्याधुनिक संचार उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी, कॉलिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। रेलवेकर्मियों को नए डिजाइन के आईकार्ड और खास वर्दी दी जाएगी ताकि केवल अधिकृत कर्मचारी ही स्टेशन पर प्रवेश कर सकें।
रुकेगा अवैध प्रवेश
सभी स्टेशनों पर अवैध प्रवेश को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इसके लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बिना टिकट, जनरल और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के बाद ही जनरल टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा।
स्टेशन निदेशक के पद का सृजन किया जाएगा
सभी 60 रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन निदेशक के पद का सृजन किया जाएगा। स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को बतौर स्टेशन निदेशक नियुक्त किया जाएगा। निदेशक टिकट बिक्री रेलवे स्टेशन की क्षमता के अनुसार टिकट वितरण करने में मदद करेंगे। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की कमान निर्देशक के हाथों में होगी।
– 12 मीटर और 6 मीटर चौड़ाई वाले नए फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
– एसी-2, 3 व स्लीपर कोच में जबरन नहीं घुस पाएंगे वेटिंग वाले

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation