• Latest
  • Trending

इजरायल-ईरान के बीच सीज फायर, टेंशन व आशंकाएं जारी

June 27, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इजरायल-ईरान के बीच सीज फायर, टेंशन व आशंकाएं जारी

डोनाल्ड ट्रंप के आह्वान के बाद कतर ने जंग रोकने में निभाया अहम रोल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

दोहा। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का एलान कर दिया है। ईरान-इजरायल में युद्ध रुकने से पूरे पश्चिम एशिया ने राहत की सांस ली है क्योंकि ये लड़ाई लगातार फैलती जा रही थी। दोनों देशों ने सीज फायर की पुष्टि की है और साथ ही इस जंग में अपनी जीत का दावा किया।
सीजफायर का एलान भले ही ट्रंप ने किया है लेकिन ईरान और इजरायल की लड़ाई रोकने में अहम भूमिका कतर की रही। अरब देश कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने ही अमेरिका की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम के लिए ईरान को मनाया है। ट्रंप ने सीजफायर की मध्यस्थता के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद भी दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कतर के अमीर से संपर्क करते हुए उनसे इजरायल-ईरान में मध्यस्थता करने के लिए कहा था। उनको ईरान से बात करने का काम ट्रंप की ओर से दिया गया था। इसके बाद कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से संपर्क साधा और प्रस्तावित युद्धविराम के लिए उनकी सहमति हासिल की।
कतर ने कैसे की तेहरान की बात
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कतर के अमीर को बताया कि इजरायल युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। ऐसे में वह ईरान को भी लड़ाई रोकने के लिए मनाएं ताकि ये संघर्ष खत्म हो। इसके तुरंत बाद कतर के प्रधानमंत्री ने ईरानी सरकार से बात की और तेहरान से युद्धविराम शर्तों के लिए प्रतिबद्धता हासिल करने में सफलता पाई। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने स्वीकार किया कि तेहरान ने कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम को स्वीकार किया है।
कतर ने ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता ऐसे समय की है, जब वह खुद भी इसकी चपेट में आ गया था। ईरान ने सोमवार रात को कतर में अमेरिका के अल उदीद एयरबेस एयरबेस पर मिसाइल हमला किया था। अमेरिका के हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने ये हमला किया। ईरान की ओर से सिर्फ कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाए जाने के बाद पूरे देश में इमरजेंसी के हालात हो गए थे और सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए कहा था।
12 दिन तक लड़ी भीषण लड़ाई
ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन की भीषण लड़ाई के बाद सीजफायर हुआ है। इस संघर्ष की शुरुआत 13 जून की सुबह हुई थी, जब इजरायली सेना ने ईरान में हवाई हमला कर दिया था। इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की बात कहते हुए भारी बमबारी की थी। इसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल हमले शुरू कर किए।
इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद 22 जून को अमेरिका इस लड़ाई में कूद गया। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बमों से हमले किए। इन हमलों के जवाब में ईरान ने सोमवार को पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दाग दीं। इससे ये लड़ाई पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का अंदेशा पैदा हो गया था।
मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के साथ सीजफायर के बाद विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।
उधर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया। दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- ‘हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।’
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी।

इजरायल-ईरान संघर्ष 10 पॉइंट में

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

1. इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष 13 जून को ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर इजरायली हमले से शुरू हुआ।
2. 12 दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल पर संघर्ष रुका, लेकिन सीजफायर के बाद भी ईरान ने दो मिसाइलें दागीं।
3. ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में इजरायल में 28 लोगों की मौत हुई, जिनमें 27 आम नागरिक थे।
4. इजरायल में 3238 लोग घायल हुए और 9000 से अधिक लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए।
5. ईरान ने करीब 550 मिसाइलें और 1000 ड्रोन दागे, लेकिन इजरायल ने 90% मिसाइलें और 99% ड्रोन मार गिराए।
6. ईरान की सिर्फ 31 मिसाइलें आबादी वाले इलाकों में गिरीं और एक ही ड्रोन घर से टकराया।
7. इजरायल के जवाबी हमलों में ईरान की दो-तिहाई मिसाइल लॉन्चिंग क्षमता और 80 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट हो गए।
8. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए और 15 बड़े परमाणु वैज्ञानिक मार दिए।
9. इजरायल के हमलों में ईरान के 30 से ज्यादा टॉप सैन्य अधिकारी और सैकड़ों आईआरजीसी सैनिक मारे गए।
10. ईरान ने माना कि इजरायली हमलों में उसके 610 आम नागरिकों की भी मौत हुई है।

– नेतन्याहू का दावा, जंग में हमारी जीत हुई
– ईरान बोला- नहीं बंद होगा न्यूक्लियर प्रोग्राम
– दोनों देशों ने मनाया ‘विक्ट्री डे’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation