• Latest
  • Trending

सीबीएसई ने ओपन-बुक एग्जाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी

August 15, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Wednesday, August 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीबीएसई ने ओपन-बुक एग्जाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी

- पायलट स्टडी के बाद लिया गया फैसला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी सीबीएसई ने एकेडमिक सेशन से 2026-27 कक्षा 9 में ओपन-बुक असेसमेंट (ओबीए) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये निर्णय दिसंबर, 2023 में शुरू हुई एक पायलट स्टडी के नतीजों के बाद लिया गया। इस स्टडी के दौरान टीचर्स का भी समर्थन मिला।
हर टर्म के 3 पेन-पेपर एग्जाम पर लागू होगा
ओपन-बुक असेसमेंट कक्षा 9 में हर टर्म के 3 पेन-पेपर एग्जाम के लिए लागू किया जाएगा। इस असेसमेंट में मुख्य रूप से लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, साइंस और सोशल साइंस को कवर किया जाएगा। इसमें परीक्षा के दौरान किताबें और नोट्स जैसे रिसोर्सेस का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी।
सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी ने इस वर्ष जून में हुई बैठक में ओपन-बुक असेसमेंट का प्रस्ताव रखा था।
क्रिटिकल थिंकिंग को प्रमोट करना उद्देश्य
इसमें क्वेश्चन्स को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वे रटने के बजाय एनालिसिस, एप्लिकेशन और क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित हों। उदाहरण के लिए, प्रश्नों में केस स्टडी, डेटा विश्लेषण या वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान शामिल हो सकता है।
ये नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी एनसीएफएसई, 2023 के अनुरूप है, जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 पर आधारित है। अगर कक्षा 9 में यह सिस्टम सफल होता है, तो सीबीएसई इसे कक्षा 10 और 11-12 में भी लागू करने पर विचार कर सकता है।
2014 में हुआ था ओपन-बुक एग्जाम
ये पहली बार नहीं है जब सीबीएसई ने ओपन-बुक परीक्षा का प्रयोग किया है। इससे पहले बोर्ड ने 2014 में भी ओपन-बुक एग्जाम करा चुकी है। तब इसका नाम ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट (ओटीबीए) दिया गया था।
इस दौरान ओबीटीए को कक्षा 9 में हिंदी, अंग्रेजी, मैथमेटिक्स और सोशल साइंस के साथ-साथ कक्षा 11 की इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी और ज्योग्राफी के फाइनल एग्जाम में आजमाया गया था।
हालांकि 2017-18 में इसे यह कहते हुए बंद कर दिया गया था कि ओटीबीए छात्रों में क्रिटिकल थिंकिंग स्किल को विकसित करने में सफल नहीं रहा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation