• Latest
  • Trending

2026 से साल में दो बार होगी सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा

July 4, 2025
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
Monday, August 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2026 से साल में दो बार होगी सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। छात्रों के कंधों से बोझ उतारने और पढ़ाई-परीक्षा का डर कम करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लेते हुए सीबीएसई 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बदलाव का खुले दिल से स्वागत करते हुए इसे बहुत जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से न केवल परीक्षा का तनाव कम होगा, बल्कि शिक्षा प्रणाली में लचीलापन भी आएगा और छात्रों में सीखने की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह फैसला नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उस सोच को दर्शाता है, जो छात्र-केंद्रित और व्यावहारिक शिक्षा को प्राथमिकता देती है।
सीबीएसई ने घोषणा की कि पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी मई में होगी। फरवरी में होने वाली परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि मई में दी जाने वाली परीक्षा ऐच्छिक होगी, जिसका मकसद छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर देना है।
सबसे खास बात यह है कि अगर कोई छात्र दोनों चरणों की परीक्षा देता है, तो बोर्ड दोनों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को ही अंतिम अंक मानकर आगे की प्रक्रिया में इस्तेमाल करेगा। यह मॉडल वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से मेल खाता है जहां छात्रों को गलतियों से सीखने और खुद को बेहतर करने का अवसर दिया जाता है।
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह फैसला रटकर परीक्षा पास करने की सोच से हटकर समझ पर आधारित मूल्यांकन की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, यह कदम छात्रों को विकल्प, आत्मविश्वास और सुधार का मौका देता है, जिससे वे और बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation