• Latest
  • Trending
Canada changes rules for post graduate work permit

कनाडा ने पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट के नियम बदले

February 28, 2025
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा ने पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट के नियम बदले

चार लाख भारतीय छात्र कर रहे हैं पढ़ाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
Canada changes rules for post graduate work permit
सुमित माथुर

नई दिल्ली। विदेश में पढ़ाई के लिए कनाडा भारतीयों की पहली पसंद रहा है, तभी यहां चार लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कनाडा को हायर एजुकेशन के लिए चुनने की एक वजह ये है कि यहां पर पढ़ाई के बाद नौकरी के अवसर भी दिए जाते हैं। हालांकि, ‘इमिग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटिजिनशिप कनाडा’ (आईआरसीसी) ने पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (पीजीडब्ल्यूपी) को लेकर बदलाव किया है, जिसके तहत अब छात्रों के लिए अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा पर पकड़ या दक्षता होना जरूरी है।

कनाडा में पीजीडब्ल्यूपी उन छात्रों को दिया जाता है, जिन्होंने किसी कनाडाई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके जरिए छात्रों को कनाडा का वर्क एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका मिलता है। आमतौर पर पीजीडब्ल्यूपी एक से तीन साल तक वैलिड रहता है। सबसे अच्छी बात ये है कि पीजीडब्ल्यूपी पर काम करने के बाद कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) हासिल करने का चांस भी बढ़ जाता है। आइए समझते हैं कि पीजीडब्ल्यूपी हासिल करने के लिए किसी छात्र को कितना आइलेट्स स्कोर करना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

आइलेट्स की आयोजक संस्था, इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईडीपी) के अनुसार, पीजीडब्ल्यूपी के लिए जरूरी न्यूनतम आइलेट्स(आईईएलटीएस) स्कोर कोर्स के लेवल और पढ़ाई की जाने वाली फील्ड के आधार पर अलग-अलग है। यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स (बैचलर्स, मास्टर्स और पीएचडी) के लिए आईलेट्स जनरल ट्रेनिंग एग्जाम के चारों सेक्शन में कम से कम 6.0 बैंड स्कोर लाने जरूरी हैं। आइलेट्स के चार सेक्शन होते हैं, जिसमें रीडिंग (पढ़ना), राइटिंग (लिखना), लिसनिंग (सुनना) और स्पीकिंग (बोलना) शामिल हैं।

पीजीडब्ल्यूपी हासिल करने के लिए किस फील्ड की पढ़ाई जरूरी
आईआरसीसी ने बताया कि किस फील्ड से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों को पीजीडब्ल्यूपी दिया जाएगा। इन फील्ड का चयन इस आधार पर किया गया है कि इनमें काम करने वाले वर्कर्स की कमी है। कुल मिलाकर पांच ऐसी कैटेगरी हैं, जिनमें लेबर शॉर्टेज हैं और इन फील्ड से जुड़े कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र आसानी से पीजीडब्ल्यूपी पा सकेंगे।

इन फील्ड्स में एग्रीकल्चर एंड एग्री-फूड, हेल्थकेयर, ‘साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स’ (स्टेम) ट्रेड और ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। जिन स्टूडेंट्स के कोर्स इन फील्ड से जुड़े हुए नहीं हैं, उन्हें पीजीडब्ल्यूपी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation