• Latest
  • Trending
कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

July 4, 2026
पीयूसी सर्टिफिकेट

गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि बढ़ी

November 28, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

रिटायरमेंट के बाद किस्त में ले सकेंगे पीएफ का पैसा

November 28, 2026
daily-news

देश में बाघों की संख्या 1827 से बढ़कर 3600 हुई

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

देश की प्रभावशाली हस्तियों में वैभव सूर्यवंशी, आलिया और आर्यन

November 28, 2026
भारतीय क्रिकेट

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच

November 28, 2026
आईसीसी टूर्नामेंट

भारत में होगा 2031 का वनडे वर्ल्ड कप

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने मचाया कोहराम, एक ही मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त

November 28, 2026
निजी सुरक्षा कर्मी देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति: द्विवेदी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 का दिया मंत्र

November 28, 2026
खदान बंदी नियम

कोयला खदानों को बंद करने के लिए नए नियम

November 28, 2026
बैरियर-लेस टोलिंग

टेक्नोलॉजी से टोल रेवेन्यू में बढ़ोतरी

November 28, 2026
त्रिपक्षीय बैठक

एटमी खतरा घटाने और ऊर्जा सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे ट्रंप, शी, पुतिन

November 28, 2026
वीजा

मलेशिया जाने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वीजा

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
कनाडा ने माना, एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया

ब्लिट्ज ब्यूरो

ओटावा। कनाडा ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ में हुए बम धमाके के पीछे कनाडा में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों का हाथ था। कनाडा की खुफिया एजेंसी कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने इस घटना को ‘जघन्य आतंकवादी काम’बताया है।

23 जून को इस घटना के 41 साल पूरे होने पर सीएसआईएस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एजेंसी ने लिखा,
आतंकवाद के पीड़ितों की राष्ट्रीय स्मृति दिवस पर हम एयर इंडिया फ्लाइट 182 के उन 329 लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने एक जघन्य आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई।

YOU MAY ALSO LIKE

अरुणाचल प्रदेश भारत का उदीयमान गौरव

सहकारी पुनरुद्धार

इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 268 कनाडाई नागरिक थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के थे। 24 लोग भारत के नागरिक थे।

23 जून 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ मॉन्टि्रयल से लंदन होते हुए नई दिल्ली आ रही थी। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने से करीब 45 मिनट पहले आयरलैंड के तट के पास अटलांटिक महासागर के ऊपर विमान में जोरदार विस्फोट हुआ और विमान हवा में ही टूटकर समुद्र में गिर गया। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। विस्फोटक एक सूटकेस में छिपाकर विमान के चेक-इन बैगेज में रखा गया था। यह सूटकेस जिस यात्री के नाम से चेक-इन हुआ था, वह खुद विमान में सवार ही नहीं हुआ। जांच में निष्कर्ष निकला था कि हमला 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के जवाब में किया गया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation