• Latest
  • Trending
internet

2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की होगी देश की इंटरनेट अर्थव्यवस्था

June 16, 2023
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के किसानों को 161.96 करोड़ रुपये जारी

November 18, 2026
Monday, November 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की होगी देश की इंटरनेट अर्थव्यवस्था

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 16, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
internet
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था 2030 तक छह गुना बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर (करीब 82 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगी। गूगल, टेमासेक और बेन एंड कंपनी की साझा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस ‘इंडिया ई-कॉनमी रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत अपने डिजिटल दशक में है। इसके आखिर तक इंटरनेट अर्थव्यवस्था 12 से 13 फीसदी की सालाना दर से बढ़ेगी। अभी इसकी वृद्धि चार से पांच फीसदी है।

2022 में इस अर्थव्यवस्था का आकार 155 से 175 अरब डॉलर के बीच रहा।  इसे बढ़ाने में कारोबारियों से उपभोक्ताओं (बी2सी) और कारोबारियों से कारोबारियों (बी2बी) के बीच ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर सेवाएं व ओटीटी सेवा के जरिये फलफूल रहा ऑनलाइन मीडिया प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

सात साल में छह गुणा बढ़ जाएगी डिजिटल खरीदारी
आनलाइन व्यापार वृद्धि के तमाम कारक तीव्र आवेग में सक्रिय

गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता का दावा है कि भविष्य की अधिकतर खरीदारी ऑनलाइन व डिजिटल माध्यमों से होगी। वहीं टेमासेक के एमडी विशेष श्रीवास्तव के अनुसार वैश्विक जीडीपी की वृद्धि के लिए भी आज भारत को नई उम्मीद की तरह देखा जा रहा है।
कौन से क्षेत्र किस रफ्तार से बढ़ेंगे

बी2सी : वर्ष 2022 में इस क्षेत्र का आकार 60-65 अरब डॉलर रहा है। वर्ष 2030 तक इसका आकार पांच से छह गुना की बढ़ोतरी के साथ 350 से 380 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा।

बी2बी : यहां सबसे ज्यादा 13 से 14 गुना की बढ़ोतरी की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक कुल कारोबार 105 से 120 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। अभी इसका आकार महज 8-9 अरब डॉलर का है।

सॉफ्टवेयर सेवाएं : सॉफ्टवेयर सेवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। 2030 तक इसमें पांच से छह गुना की वृद्धि होगी। कारोबार 65 से 75 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचेगा। अभी इसका आंकड़ा 12 से 13 अरब डॉलर है।

अनुकूल बन रहे हालात
रोजमर्रा के जीवन में ऑनलाइन गतिविधियां तेजी से बढ़ाने में भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल चुका है। इससे ऑनलाइन सेवाओं का घरेलू उपयोग भी बढ़ रहा है। अधिक से अधिक भारतीय डिजिटल कॉमर्स अपना रहे हैं।
द्वितीय व इससे नीचे की श्रेणी में रखे गए शहरों में डिजिटल उत्पादों व सेवाओं की मांग बढ़ी है। आधार, यूपीआई व डिजिलॉकर ने इंटरनेट अर्थव्यवस्था की क्षमताओं को खोलने में मदद की है।

इनके नेतृत्व पर भरोसा
गुप्ता ने कहा, स्टार्टअप के नेतृत्व में बड़ा डिजिटल इनोवेशन हो रहा है। छोटे-मध्यम उद्योग और कारोबार हों या बड़े उद्योग, सबने महामारी के बाद डिजिटल इनोवेशन व तकनीकों को अपनाया। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए ऐसा करना जरूरी था। ऑनलाइन ट्रैवल, फूड डिलीवरी, मीडिया, एड-टेक, हेल्थ-टेक ने भी नए अवसर पैदा किए। इनसे डिजिटल निर्यात में भी वृद्धि हो रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation