• Latest
  • Trending

बिपार्ड के गया कैंपस को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र

August 22, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिपार्ड के गया कैंपस को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र

बिहार सरकार की बड़ी उपलब्धि

by Blitzindiamedia
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

गया। बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड), गया कैंपस को भारतीय रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान बिपार्ड की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की श्रेष्ठता और वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की आधिकारिक मान्यता है। यह प्रमाणपत्र 10 अगस्त 2028 तक मान्य रहेगा।
बिपार्ड, गयाजी कैंपस के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर, जो बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं, के नेतृत्व में संकाय सदस्यों और प्रशिक्षण स्टाफ ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। यह सफलता बिहार सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के सतत मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है।
कायम किया मील का पत्थर
बिपार्ड अपनी स्थापना से ही बिहार में प्रशासनिक और ग्रामीण विकास प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। हाल के वर्षों में, संस्था ने आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, तकनीक-आधारित शिक्षण, और व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल के विकास पर विशेष बल दिया है। जनवरी 2025 में, गया कैंपस में आयोजित ‘मिशन कर्मयोगी’ कार्यशाला में देशभर के 17 राज्यों से वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारियों की भागीदारी हुई थी, जिससे बिहार की क्षमता निर्माण पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।
बिपार्ड कराता है ये सारे काम
संस्थान समय-समय पर प्रशासनिक सेवा, पुलिस, पंचायत, शिक्षा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए नेतृत्व विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, और जन-केंद्रित प्रशासन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। बिपार्ड के प्रयासों से प्रशिक्षु अधिकारियों में न केवल दक्षता बढ़ी है, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, जवाबदेही और परिणामोन्मुख कार्यशैली भी विकसित हुई है।
क्या कहा महानिदेशक बी राजेन्दर ने
इस अवसर पर महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर ने कहा कि ‘यह प्रमाणपत्र बिपार्ड टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य बिहार के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक कुशल, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाना है, ताकि जनता को बेहतर सेवा मिल सके।’ इस सम्मान के साथ, बिपार्ड, गया कैंपस ने न केवल बिहार बल्कि देश के अन्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है, जो प्रशासनिक उत्कृष्टता और सुशासन की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation