• Latest
  • Trending

बिहार की बेटियों ने बढ़ाया मान

August 22, 2025
The Master Plan for Delhi 2047 was released on 20 August.

दिल्ली की नई महायोजना: नियमित होंगी 1,511 कॉलोनियाँ

August 21, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना 4,550 डॉलर पार, त्योहार से पहले तेज़ी

August 20, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप

August 20, 2026
UPI

अब हर यूपीआई पेमेंट औसतन 1,263 रुपये का

August 20, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

धान का रकबा घटा, दाल और कपास जस के तस

August 20, 2026
dialy-news

भारत की अर्थव्यवस्था: शेयर बाज़ार, यूपीआई, व्यापार और तेल

August 20, 2026
hospital

बंगाल में बने 1.23 करोड़ आयुष्मान कार्ड

August 20, 2026
gale cricket stedium

गॉल में 165 रन से जीत, और एक स्पिनर के दस विकेट

August 20, 2026
ev-scooter

मोपेड की बिक्री 48.6 फ़ीसदी बढ़ी — यही असली ख़बर है

August 20, 2026
monsoon

जिन ज़िलों में रोपाई चल रही है, वहीं भारी बारिश

August 20, 2026
vegetable

थाली महंगी, छत सस्ती — महंगाई की असली तस्वीर

August 20, 2026
dialy-news

भारत की खबरें: महंगाई, निर्यात, मॉनसून और बाज़ार

August 20, 2026
Friday, August 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार की बेटियों ने बढ़ाया मान

- अटल जी की पुण्यतिथि पर गाया मैथिली भजन, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दिल्ली की नई महायोजना: नियमित होंगी 1,511 कॉलोनियाँ

सोना 4,550 डॉलर पार, त्योहार से पहले तेज़ी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूरे देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । दिल्ली के ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि दी। इस दौरान मैथिली भजन ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। बिहार की बेटियों ने भजन गया जो मिथिलांचल की संस्कृति का हिस्सा है। इसे राष्ट्रीय मंच पर दो बेटियों ने प्रस्तुत किया जिसके मुरीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए। कार्यक्रम के बाद वो बिहार की दोनों बेटियों से मिले और उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ताली बजाकर दोनों का अभिनंदन किया।
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रार्थना सभा में मिथिला की होनहार बेटियों ने अपनी मधुर आवाज सबका मन मोह लिया। यह बिहार और मिथिला की सांस्कृतिर धरोहर के लिए गौरवमयी क्षण रहा। बिहार की परंपरा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। जिसका वीडियो बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है।
इससे पहले हाल ही में देशभर के 23 चेहरों को नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था। जिसमें बिहार से गायिका मैथिली ठाकुर को भी अवॉर्ड मिला था। मैथिली ठाकुर मैथिली में शिव भजन गाती हैं जो काफी लोकप्रिय हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, अटल जी की विरासत में सांस्कृतिक एकता और विकास की भावना थी। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। आपको बता दें अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद वह 1998 में फिर पीएम बने और उन्होंने 13 महीने तक इस पद को संभाला। साल 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।
वाजपेयी को आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। उनकी प्रधानमंत्री सड़क योजना, अंत्योदय योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, पोखरण परमाणु परीक्षण और उनके समय में कारगिल युद्ध में भारत की कूटनीति और युद्धनीति ने समूचे विश्व को नए भारत की ताकत दिखाई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation