• Latest
  • Trending

उन्नत भारत योजना में शामिल हुआ बिहार विश्वविद्यालय

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उन्नत भारत योजना में शामिल हुआ बिहार विश्वविद्यालय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुजफ्फरपुर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) अब ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय को उन्नत भारत अभियान के संस्थागत सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना की स्वीकृति आईआईटी दिल्ली से प्राप्त हो चुकी है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस योजना का संचालन भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पिनाकी लाहा को प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर (पी.आई.) कोऑर्डिनेटर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. लाहा ने सितंबर 2024 में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत बीआरएबीयू को भागीदारी संस्थान बनाने हेतु आवेदन किया था, जिसके बाद यह स्वीकृति मिली।
सर्वांगीण विकास
योजना के तहत विश्वविद्यालय ने मुशहरी प्रखंड के पांच गांवों—खबड़ा, भीखनपुर डीह, बरमतपुर, भगवानपुर और ब्रह्मपुरा को गोद लिया है. विश्वविद्यालय इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा।
एकदिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित
इस पहल को मजबूती देने के लिए 30 अगस्त को एनआईटी पटना परिसर में ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें बिहार के विभिन्न भागीदार संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बीआरएबीयू की ओर से इस कार्यशाला में डॉ. पिनाकी लाहा ने प्रतिनिधित्व किया।
खत्म होगी दूरी
उन्नत भारत अभियान की मूल अवधारणा ग्रामीण विकास की प्रक्रियाओं में परिवर्तनकारी बदलाव लाना है। उच्च शिक्षण संस्थानों के ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके गांवों की जटिल समस्याओं का समाधान खोजना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बीआरएबीयू जैसे बड़े विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी से न केवल ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार आएगा बल्कि छात्रों और शोधकर्ताओं को भी व्यवहारिक स्तर पर समाज की वास्तविक चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation