• Latest
  • Trending
Bihar government issued new order for land survey

बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के लिए जारी किया नया आदेश

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के लिए जारी किया नया आदेश

- विवाद सुलझाने और रिकॉर्ड को अपडेट करने में मदद मिलेगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
Bihar government issued new order for land survey

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार सरकार भूमि सर्वेक्षण के लिए एक नया आदेश लेकर आई है। सरकार चाहती है कि बिहार भूमि सर्वे में जमीन के मालिक अपनी जमीन का पूरा विवरण दें। इससे जमीन के अधिकारों को सुरक्षित रखने और विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। सरकार ने लोगों से सर्वे में सहयोग करने और समय पर कागजात जमा करने की अपील की है।
बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एक अभियान चला रहा है। इसका नाम है बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त जागरूकता अभियान। सरकार चाहती है कि लोग जमीन के सर्वे में मदद करें। इससे जमीन के रिकॉर्ड को ठीक किया जा सकेगा।
भूमि सर्वे क्यों जरूरी?
यह अभियान इसलिए जरूरी है ताकि जमीन के अधिकारों में पारदर्शिता रहे। अगर कोई विवाद है तो उसे सुलझाया जा सके, और जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके। सरकार चाहती है कि नागरिक सर्वे के काम में सहयोग करें और समय पर अपने दस्तावेज जमा करें। इस अभियान का लक्ष्य है कि जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा की जाए। इस काम को छह चरणों में बांटा गया है।
पहले चरण में क्या होगा?
पहले चरण में जमीन की सूचना और विवरण तैयार किया जाएगा। हर जमीन मालिक को प्रपत्र-2 भरना होगा। इसमें उसे अपनी जमीन की पूरी जानकारी देनी होगी। अमीन पहले के खतियान से जानकारी लेकर दस्तावेजों की जांच करेंगे।
दूसरे चरण में नक्शा बनाने का काम होगा। जमीन की सीमाओं और खसरा नंबर के हिसाब से नक्शा बनाया जाएगा। इससे जमीन की सही स्थिति का पता चलेगा। तीसरे चरण में जमीन के मालिकों के दावे दर्ज किए जाएंगे। नक्शे के आधार पर हर खसरा के मालिक का पता लगाया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद मालिकों के दावे दर्ज किए जाएंगे।
4, 5 और आखिरी चरण में होगा ये काम
चौथे चरण में आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। नक्शे और रिकॉर्ड के आधार पर आपत्ति और दावा दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। लोगों की आपत्तियों को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। पांचवें चरण में रिकॉर्ड का प्रकाशन और लगान का निर्धारण होगा। जमीन पर लगान तय करके मालिकों के साथ बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आखिरी चरण में अगर कोई आपत्ति आती है तो अधिकारी उसकी सुनवाई करेंगे और उसका निपटारा करेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation