• Latest
  • Trending
Bihar Board state topper Sakshi is the daughter of a carpenter

बढ़ई की बेटी हैं बिहार बोर्ड की स्टेट टॉपर साक्षी

April 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बढ़ई की बेटी हैं बिहार बोर्ड की स्टेट टॉपर साक्षी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Bihar Board state topper Sakshi is the daughter of a carpenter

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। ‘घर पर परेशानियां तो थीं। पर परेशानियों से रुक थोड़ी सकते थे। पढ़ाई तो करनी ही थी, आगे भी करनी ही है।’ ये कहना है बिहार बोर्ड 10वीं की स्टेट टॉपर साक्षी कुमारी का। 29 मार्च को जारी बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में साक्षी टॉप रैंक पाने वाले 3 स्टूडेंट्स में से एक हैं। साक्षी के पिता बढ़ई हैं और मजदूरी करके ही घर का पेट पालते हैं। मगर साक्षी ने घर की तंगहाली के बावजूद पूरी लगन से अपनी पढ़ाई जारी रखी।
मीडिया से बात करते हुए साक्षी ने कहा, ‘अभी तो मैंने 10वीं क्लियर की है। अब अच्छे से अच्छे नंबरों के साथ 12वीं क्लियर करनी है और अच्छी जगह पहुंचना है। मेरे पापा बढ़ई हैं, मजदूरी करते हैं। घर की स्थिति अच्छी नहीं है। परेशानी तो है मगर रुक तो नहीं सकते।’ स्टेट टॉप करने के सवाल पर साक्षी हैरानी जताती हैं। वो कहती हैं कि पढ़ते समय ये टार्गेट रखा था कि टॉप 10 में जगह बनानी है, मगर ये नहीं सोचा था कि पहली पोजीशन मिलेगी।
रोज 8 से 9 घंटे पढ़ाई की
साक्षी साक्षी ने बताया कि उन्होंने रोज 8 से 9 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि टॉपर बनने के लिए किसी एक सब्जेक्ट में अच्छा होना काफी नहीं है। हर सब्जेक्ट पर पकड़ होनी चाहिए।
फेसबुक-ट्विटर से दूरी बनाई, यूट्यूब से पढ़ाई की
साक्षी बताती हैं कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, मगर स्कॉलरशिप से पढ़ाई की। उन्होंने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर से हमेशा दूरी बनाई। हालांकि, यूट्यूब की मदद से पढ़ाई की।
मां ने बताया- घर के काम करती थी, पढ़ाई भी
साक्षी की मां ने बताया कि बेटी घर के काम भी करती थी। हालांकि, उनकी बड़ी बेटी उनका ज्यादा हाथ बंटाती है, मगर साक्षी भी घर के कामों में पूरी मदद करती है। हर दिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई कर पूरे स्टेट में टॉप किया।
स्टेट में सेकेंड टॉपर बने पुनीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छे टीचर्स के साथ पढ़ाई भी अच्छी होती है। अगर आप रोज स्कूल अटैंड करें और पढ़ाई पूरी लगन से करें, तो कुछ भी संभव है। पुनीत आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं में 81.11% बच्चे पास
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 29 मार्च को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज कम
इस साल बिहार में 10वीं के एग्जाम्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियां बैठी थीं। इस बार कुल 8,05,392 लड़कियों और 7,52,685 लड़कों ने 10वीं का एग्जाम दिया था। परीक्षा में 81.11% बच्चे पास हुए हैं। 83.65% लड़के पास हुए, जबकि सिर्फ 80.67% लड़कियां ही पास हो पाईं हैं।
15 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम 15 से 25 फरवरी के बीच हुए थे और 15 लाख स्टूडेंट्स ने ये एग्जाम दिया था। एग्जाम में चीटिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस साल एग्जामिनेशन सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation