• Latest
  • Trending

बड़ा तोहफा, गयाजी व अयोध्या के बीच चलेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन

June 5, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बड़ा तोहफा, गयाजी व अयोध्या के बीच चलेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

गयाजी। रेलवे ने गयाजी और अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन का शुभारंभ करने की घोषणा की है। इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना और यात्रा के समय को कम करना है। 408 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह सेवा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन समाधान प्रदान करने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।

ग्रैंड कार्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके जैन ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि यह हमारी पुरानी मांग का पूरा होना है। गयाजी, काशी और अयोध्या तीनों पौराणिक शहर हैं और इनके बीच रेल संपर्क की आवश्यकता थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे धार्मिक आस्था रखने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

बिहार की दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा
यह ट्रेन बिहार को मिलने वाली दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा होगी। इससे पहले जयनगर से पटना के बीच नमो मेट्रो सेवा संचालित हो रही है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा जैसे स्टेशनों से होकर गुजरती है।

नई सेवा इस पहल को और मजबूती देगी और राज्य के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक रूप देने में मदद करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना और लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और किफायती बनाना है।

इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे लेकिन सभी वातानुकूलित होंगे, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

समय सारिणी और परिचालन का समय
रेल सूत्रों के अनुसार, नमो भारत रैपिड ट्रेन सप्ताह में छह दिन (रविवार छोड़कर) चलेगी। गया जंक्शन से यह सुबह पांच बजे प्रस्थान करेगी और 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी की यात्रा शाम पांच बजे अयोध्या से शुरू होकर रात 11 बजे गया पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे। यह सेवा विशेष रूप से दैनिक यात्रियों और धार्मिक पर्यटकों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
गया-अयोध्या रेलखंड पर कई प्रमुख स्टेशन हैं, जिनमें रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, अकबरपुर और गोशाईगंज शामिल हैं।

किराया
इस सेवा का अनुमानित अनारक्षित एसी किराया 500 रुपए रखा गया है, जो इसे सभी वर्गों के यात्रियों के लिए सुलभ और किफायती विकल्प बनाता है।

लाडली बहना योजना में बढ़ेगी राशि, अगले कुछ सालों में देंगे तीन हजार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation