• Latest
  • Trending
Big gift from Center to Ayodhya, five stations will be redeveloped

अयोध्या को केंद्र की बड़ी सौगात, पांच स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

February 9, 2024
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या को केंद्र की बड़ी सौगात, पांच स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Big gift from Center to Ayodhya, five stations will be redeveloped
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए रेलवे अपने नेटवर्क को और मजबूत करेगा। चारों दिशाओं से अयोध्या को जोड़ने वाले रेल नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा।

अयोध्या के पांच स्टेशनों का पुनर्विकास कर वहां यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। सालाना करीब साढ़े तीन करोड़ यात्री इन पांच स्टेशनों से होकर अयोध्या पहुंचेंगे। अंतरिम बजट में रेल मंत्रालय को इस बार उत्तर प्रदेश में विकास के लिए 19575 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतरिम बजट पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश और अयोध्या के विकास को लेकर जानकारी दी। रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बताया कि अयोध्या में अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, कटरा, दर्शन नगर और सलारपुर स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। देश के चारों ओर से अयोध्या को गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ रेल नेटवर्क जोड़ते हैं।

लखनऊ-अयोध्या और वाराणसी-अयोध्या सेक्शन की डबलिंग और विद्युतीकरण का काम हो गया है। इससे ट्रेनों की क्षमता और गति दोनों ही बढ़ेगी। अब गोरखपुर और प्रयागराज से अयोध्या आने वाले सेक्शन को अपग्रेड करने के लिए भी डीपीआर तैयार हो रही है।

यूपी को मिला रिकॉर्ड बजट
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 से पहले रेलवे के पिछड़ेपन के कारणों पर चर्चा करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश को रिकार्ड बजट का आवंटन हुआ है।

यूपी को रेल बजट में 10 साल पहले प्रत्येक वर्ष 1109 करोड़ रुपये ही मिलते थे। अब उत्तर प्रदेश में हर साल 1978 किमी. नया ट्रैक बिछ रहा है। यह श्रीलंका के आकार के बराबर है। करीब 10 साल पहले 150 से 160 किमी. रेल नेटवर्क ही प्रत्येक वर्ष जुड़ता था।
यूपी में रेल विद्युतीकरण 100 प्रतिशत हो गया है। इस समय यूपी में 157 अमृत स्टेशन विकसित हो रहे हैं। स्टेशन का विकास तेजी से हो रहा है। पिछले 10 साल में 1377 फ्लाईओवर और अंडरपास उत्तर प्रदेश में बने हैं। यूपी के 143 स्टेशन पर स्थानीय प्रॉडक्ट को बढ़ावा देने के लिए ‘एक स्टेशन एक प्रॉडक्ट ‘ की व्यवस्था की गई है।

रामघाट स्टेशन भी संवरेगा
अयोध्या से मनकापुर की तरफ स्थित पूर्वोत्तर रेलवे का रामघाट स्टेशन भी विकसित होगा। डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि रामघाट स्टेशन पर यात्रियों के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। मनकापुर-अयोध्या सेक्शन की डबलिंग की सर्वे रिपोर्ट हो चुकी है।

अयोध्या को 8 और फ्लाइट
देशभर से रामभक्तों के आवागमन को और सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अयोध्या के लिए आठ और फ्लाइट शुरू की है। स्पाइस जेट ने आठ नए मार्गों पर उड़ानों की घोषणा की है। सीएम योगी ने हवाई सेवा की शुरुआत करते हुए नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया है।

इन नए रूटों पर फ्लाइट सेवा
दिल्ली-अयोध्या, चेन्नई-अयोध्या, अहमदाबाद-अयोध्या, जयपुर-अयोध्या,
पटना-अयोध्या, दरभंगा-अयोध्या, मुंबई-अयोध्या, बेंगलुरु-अयोध्या
हवाई सेवा के शुभारंभ मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में बेहतर एयर कनेक्टिविटी एक सपना था, आज सपना साकार हुआ है। अयोध्या के बारे में लोगों को कभी कल्पना ही नहीं होती थी कि यहां कभी फोर लेन सड़कें होंगी।

बेहतरीन रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट होगा 22 जनवरी का कार्यक्रम एक नए भारत की तस्वीर दिखाने के लिए उदाहरण है। अयोध्या का विकास मेरे लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation