• Latest
  • Trending

अमेरिका की राजनीति में बड़ा धमाका एलन मस्क ने बनाई नई पार्टी

July 11, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका की राजनीति में बड़ा धमाका एलन मस्क ने बनाई नई पार्टी

नागरिकों की आजादी लौटाने के लिए उठाया कदम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ललित दुबे

वाशिंगटन। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने खुद की राजनीतिक पार्टी बना ली है। मस्क ने एलान किया कि वो ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टी अमेरिकी नागरिकों को उनकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है। ये फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच खींचतान बढ़ गई है।
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब देश को बर्बाद करने वाली बेवजह की खर्चीली नीतियां बनाई जाती हैं, तब असल में हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे होते हैं, न कि लोकतंत्र में। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में लोगों के पास असली राजनीतिक विकल्प नहीं बचे हैं। इसी वजह से वो अपना राजनीतिक दल यानी ‘अमेरिकन पार्टी’ लेकर आए हैं।
एक्स पर पोल के बाद लिया बड़ा फैसला
दरअसल, मस्क ने कुछ दिन पहले एक्स पर एक पोल करवाया था। उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए। इस पोल में 65 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया। इसके बाद मस्क ने कहा कि दो-एक के अंतर से आप लोगों ने नई पार्टी चाही है और अब आपको ये मिल रही है। मस्क का कहना है कि उनकी पार्टी का मकसद अमेरिकी नागरिकों को खोई हुई आजादी वापस दिलाना है।
ट्रंप के बिल का खुलकर विरोध किया
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद की जड़ अमेरिका का नई ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ है। इस बिल को अमेरिकी कांग्रेस ने चार जुलाई को पास किया और ट्रंप ने खास अंदाज में व्हाइट हाउस के बाहर इसका जश्न भी मनाया लेकिन मस्क ने इस बिल को देश के लिए नुकसानदायक बताया है। उनका कहना है कि ये बिल देश के खजाने पर बोझ बढ़ाएगा और अमेरिका को कर्ज में डुबो देगा।
रिपब्लिकन पार्टी पर
भी बोला हमला
मस्क ने साफ कर दिया है कि वो सिर्फ ट्रंप से नहीं, बल्कि रिपब्लिकन पार्टी के उन नेताओं से भी नाराज हैं जिन्होंने इस बिल को समर्थन दिया। मस्क ने कहा है कि वो उन सभी नेताओं का विरोध करेंगे जो इस बिल के पक्ष में खड़े हैं। वहीं, उन्होंने प्रतिनिधि थॉमस मैसी का समर्थन करने का भी एलान किया, क्योंकि मैसी ने इस बिल का खुलकर विरोध किया था।
सिर्फ पार्टी बनी, लेकिन प्लान अभी साफ नहीं
एलन मस्क ने ‘अमेरिकन पार्टी’ के गठन का एलान तो कर दिया है, लेकिन अब तक ये साफ नहीं किया कि उनकी पार्टी आगे क्या रणनीति अपनाएगी। मस्क ने सिर्फ इतना कहा है कि वो अमेरिका में सच्चा लोकतंत्र वापस लाना चाहते हैं लेकिन पार्टी का ढांचा, नेतृत्व, चुनाव में भागीदारी या किसी बड़े नेता को सामने लाने को लेकर अभी तक कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है।
मस्क की एंट्री
एलन मस्क की इस घोषणा से अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई है। ट्रंप और उनके समर्थक जहां मस्क के इस कदम को अपनी साख पर हमला मान रहे हैं, वहीं कई युवा मस्क को एक नए विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि मस्क की नई पार्टी आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कितनी गंभीर चुनौती बनती है या सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation