• Latest
  • Trending
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, जानें पूरी खबर

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

July 27, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

तेल संकट के बीच भी नहीं रुकी विकास की रफ्तार ः पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in the blitz, ऊर्जा
0
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, जानें पूरी खबर

ब्लिट्ज ब्यूरो

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 जुलाई को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली और विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने हरियाणा के लिए 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी में ट्रेनें हाइड्रोजन तकनीक से चलेंगी।

हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य देश की आर्थिक प्रगति में और बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम ने कहा कि हरियाणा अब विकास की नई पटरी पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ईरान-अमेरिका तनाव का किया जिक्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक हालात पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भारत के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा तेल इसी मार्ग से आता है, लेकिन इसके बावजूद देश की विकास यात्रा प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यों को लगातार जारी रखा है।

‘तेल संकट के बावजूद रेलवे नहीं रुकी’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यदि इस तरह का तेल संकट आता तो रेलवे व्यवस्था प्रभावित हो जाती, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा, तेल संकट के बावजूद रेलवे नहीं रुकी। पहले ऐसी स्थिति होती तो रेलवे ठप हो जाती, लेकिन आज विकास की गाड़ी न रुकी है और न कभी रुकेगी। पीएम ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और आधुनिक तकनीकों पर लगातार काम किया है, जिसका परिणाम आज देश के सामने है।

– 2014 से पहले पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनती तो भारत की ट्रेनें ठप हो जातीं
– जींद से मोदी का संदेश- दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन भारत ने बनाई

रेलवे के 99% नेटवर्क का हुआ बिजलीकरण

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेलवे के 99 प्रतिशत नेटवर्क का बिजलीकरण किया जा चुका है। इससे ईंन्धन पर निर्भरता कम हुई है, संचालन लागत घटी है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं भारत को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाएंगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेंगी।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक नई रेल सेवा नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन देश के विकास को नई दिशा देगा और भारत वैश्विक स्तर पर हरित परिवहन के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल होगा।

मोदी ने कहा- भारत अब उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को गर्व होना चाहिए कि जींद- सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। उन्होंने कहा, दुनिया के जिन चार देशों में यह ट्रेन चल रही है, वहां सिर्फ तीन से चार कोच हैं जबकि भारत ने पहली बार सीधे दस कोच वाली ट्रेन चलाकर झंडा गाड़ दिया। इसे भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया और भारत की कंपनी ने निर्माण किया है। हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का जींद में विस्तार होगा। नई फैक्टरियां लगेंगी। इससे रोजगार मिलेगा।

हरियाणा के खिलाड़ियों को दिया भरोसा

पीएम ने हरियाणा के खिलाड़ियों को भरोसा दिया। उन्होंने अपील की कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होने जा रहे हैं। 2036 ओलंपिक भी भारत में करवाने की कोशिश है। इसलिए हरियाणा का हर खिलाड़ी पूरा दमखम लगाए। डबल इंजन की भाजपा सरकार हर खिलाड़ी को सुविधा देगी। बोले मुझे यकीन है कि हरियाणा के बेटे व बेटियां हमेशा की तरह मेडल लाएंगे।

घी और घेवर नहीं बदला, तेवर बदल गए

प्रधानमंत्री ने कहा कि जींद का घी और घेवर तो नहीं बदले पर तेवर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि जींद भाजपा-एनडीए सरकार के सुशासन की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू कर युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती का रास्ता बनाया है और जिस तरह भारत की पहली बुलेट ट्रेन के साथ मुंबई और अहमदाबाद का नाम हमेशा जुड़ा रहेगा, उसी तरह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के कारण जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी।

18 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा : वैष्णव

वर्तमान में हरियाणा में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 34 नये स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर पुनर्विकास किया जा रहा है।

12 साल में हरियाणा को मिले 7 लाख करोड़ : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को सात लाख करोड़ रुपये से अधिक सहायता प्राप्त हुई है। इससे राज्य का विकास हुआ है।

चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री ने पीजीआई चंडीगढ़ में बने एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर, एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर व क्रिटिकल केयर ब्लॉक को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में नए हॉस्टल और रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल का शिलान्यास व सेक्टर-46 स्थित सरकारी कॉलेज में नए छात्रावास का उद्घाटन किया। पीएम ने कुल 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दीं। साथ ही घोषणा की कि पीजीआई को एमबीबीएस पाठ्यक्रम की मंजूरी मिल गई है।

पंजाब में भी हरियाणा सरकार की तारीफ जालंधर से 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन

जालंधर। पीएम ने पंजाब के जालंधर में भी 5472 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

यहां उन्होंने 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन भी किया। पंजाब में रैली के दौरान हरियाणा सरकार की तारीफ की। कहा कि हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दी जाती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation