नई दिल्ली। बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की सहायक कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयरर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने विभिन्न विभागों में कुल 2,049 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस, सेल्स ऑफिसर, टेली-कलेक्शन एजेंट, डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट, आधार ऑपरेटर, आईटी और एचआर जैसे कई अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीजीएसएसएल के आधिकारिक करियर पोर्टल www.bgss.in पर जाकर 30 सितंबर से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं या निर्धारित फॉर्मेट में अपना रिज्यूमे जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
इंटरव्यू की संभावित तिथिः जल्द घोषित होगी
पद अनुसार प्रमुख रिक्तियां
फील्ड कलेक्शन ऑफिसर (डीआरए सर्टिफाइड): 400 पद (ऑल इंडिया)
डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट-टाइम): 400 पद (ऑल इंडिया)
आधार ऑपरेटर (एनएसईआईटी सर्टिफाइड): 400 पद (ऑल इंडिया)
सेल्स ऑफिसर / एएसएम / आरएसएमः 350 पद (ऑल इंडिया)
अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग): 150 पद (गिफ्ट सिटी, गांधीनगर)
टेली-कलेक्शन एजेंट: 100 पद (वडोदरा / बेंगलोर / गांधीनगर)
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव, एमआईएस एनालिस्ट और आईटी सपोर्ट के भी कई पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और विशेष छूट
विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग तय की गई है। सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आधार ऑपरेटर पदों के लिए एनएसईआईटी प्रमाणपत्र और कलेक्शन पदों के लिए डीआरए प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
विशेष प्राथमिकताः इस भर्ती में अग्निवीरों और करियर ब्रेक के बाद दोबारा काम पर लौटने वाली महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्कः सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के स्थान पर सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
ऑनलाइन आवेदन / रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग
पर्सनल इंटरव्यू / असेस्मेंट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन कैसे करें?
1. बड़ौदा ग्लोबल शेयरर्ड सर्विसेज लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bgss.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘करियर्स’ सेक्शन में जाकर ‘ करेंट अपोर्च्युनिटीज’ लिंक पर क्लिक करें।
3. संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. फॉर्म में अपनी बेसिक, शैक्षणिक व कार्य अनुभव की जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।













