• Latest
  • Trending
Bangladesh's entire business will be transferred to UP!

यूपी में ट्रांसफर होगा बांग्लादेश का पूरा बिजनेस!

April 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में ट्रांसफर होगा बांग्लादेश का पूरा बिजनेस!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Bangladesh's entire business will be transferred to UP!

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। बांग्लादेश में हालिया संकटों की वजह से वहां का आर्थिक और कारोबारी तानाबाना पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गया है। तमाम विदेशी कंपनियां अपना कारोबार समेटकर दूसरे देश में जाने की तैयारियों में लगी हैं, खासकर भारत में अपनी उत्पादन इकाई लगाना चाहती हैं। विदेशी कंपनियों के बांग्लादेश छोड़ने का सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिलने वाला है। इसके लिए सरकार ने भी कमर कस ली है और प्रदेश के 10 जिलों में टेक्सटाइल पार्क बनाने को मंजूरी मिल गई है।
यूपी के 10 जिलों में टेक्सटाइल यानी कपड़ा उत्पादन की फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी। इसका फायदा न सिर्फ उद्योग को मिलेगा बल्कि लाखों युवाओं को भी नौकरियों का अवसर मिलेगा। निवेशकों के लिए यूपी इसलिए भी काफी खास है क्योंकि यहां की 25 करोड़ जनसंख्या में कंपनियों को बड़ा बाजार दिख रहा है। योजना के तहत देश का पहला टेक्सटाइल मशीन पार्क भी बनाया जाएगा, जहां कपड़ा उद्योग के लिए जरूरी मशीनों का निर्माण होगा और आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी।
किन जिलों को मिलेगा लाभ
टेक्सटाइल योजना के तहत यूपी के 10 जिलों में इस तरह की यूनिट स्थापित की जाएगी। यह टेक्सटाइल पार्क हापुड़, मऊ, कानपुर, बाराबंकी, भदोही, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, हरदोई और संत कबीर नगर में बनाए जाएंगे। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। इस योजना के तहत यूपी के सदियों पुराने टेक्सटाइल उद्योग को नया आयाम और विकास मिलेगा।
हापुड़ में बनेगा 25 एकड़ का पार्क
योजना के तहत यूपी सरकार हापुड़ में 25 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी में है। इस टेक्सटाइल पार्क में 100 फैक्टि्रयां स्थापित होंगी। इसके लिए खादी ग्राम उद्योग विभाग ने जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है। टेक्सटाइल पार्क बनने से रोजगार बढ़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इन पार्क में स्थापित होने वाली ज्यादातर कंपनियां बांग्लादेश से अपना कारोबार समेटकर यहां आ रही हैं।
मजबूत होगा सदियों पुराना बिजनेस
ऐसा नहीं है कि यूपी में टेक्सटाइल बिजनेस अभी शुरू होगा। इसका सदियों पुराना कारोबारी नाता है। खासकर बनारस की साड़ी, भदोही का कालीन बिजनेस और मुरादाबाद की जरी वाली कारीगरी, ये ऐसे बिजनेस हैं जो यूपी में हमेशा से टेक्सटाइल को खास पहचान दिलाते आ रहे हैं। यूपी में बनने वाले इस टेक्सटाइल पार्क में सिर्फ कपड़ों का ही उत्पादन नहीं होगा, बल्कि यहां डाई और प्रिंटर केंद्र भी बनाए जाएंगे। साथ ही जन सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation