• Latest
  • Trending
ram mandir

श्रद्धा के साथ पर्यटन नगरी भी बनेगी अयोध्या

August 9, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
भारत-जापान रोजगार और कौशल सहयोग

तीन लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

September 7, 2026
nirmala-sitharaman

भारतीय कंपनियों की भरमार

September 7, 2026
daily-news

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

September 7, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रद्धा के साथ पर्यटन नगरी भी बनेगी अयोध्या

राम मंदिर के अलावा 15 परियोजनाओं पर काम जारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0
ram mandir

YOU MAY ALSO LIKE

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद ने वर्ष 2024-25 में 17 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से 15 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि दो परियोजनाएं वैधानिक अड़चनों के कारण अभी शुरू नहीं हो सकी हैं। परिषद के जाइंट सीईओ पीएन सिंह ने बताया कि स्वीकृत 17 परियोजनाओं पर कुल 93 करोड़ रुपये का बजट है, जिसमें पहली किस्त के रूप में 32 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनमें अधिकांश में 40 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है।
ये हैं बड़ी परियोजनाएं
साकेत सदन इंटरप्रिटेशन संग्रहालय
17.62 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना अफीम कोठी के पास बनाई जा रही है। इसमें 5 कोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्गों के प्रमुख धार्मिक स्थलों का डिजिटल हाई-टेक प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसका निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन करवा रहा है।
थीमैटिक बॉटनिकल गार्डन
वन विभाग की इस योजना पर 7 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कुमारगंज में बन रहा है, जहां तितलियों और विभिन्न फूल-पौधों का सुंदर संग्रह पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
इको टूरिस्ट सेंटर
सोहावल तहसील के बिछिया ग्राम पंचायत की झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह समदा झील के पैटर्न पर आधारित है, जिस पर 3.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दर्शक गैलरी फेज 2
राम की पैड़ी पर दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था सहित सीढ़ियों के निर्माण पर आधारित यह योजना 23.67 करोड़ रुपये की है।
एम्फीथिएटर का निर्माण
सरयू तट के रामघाट के पास एम्फीथिएटर व फूड कोर्ट निर्माण की योजना पर 22.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी तक 14% कार्य पूर्ण हुआ है।
कैनोपी और मिस्टिंग फैन योजना
भक्ति पथ पर श्रद्धालुओं को धूप और वर्षा से बचाने के लिए कैनोपी और मिस्टिंग फैन लगाए जा रहे हैं। यह योजना 5 करोड़ रुपये की है और प्रवेश बिंदु से हनुमानगढ़ी तक लागू की जा रही है।
ये हैं स्वीकृत परियोजनाएं
अयोध्या संत निवास का जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण
भास्कर भवन का जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण
कौशलेश सदन का जीर्णोद्धार
मिल्कीपुर में गहनागन बाबा धाम का विकास
तारून में कमहरिया बाबा मंदिर का पर्यटन विकास
चित्रगुप्त मंदिर हैदरगंज का विकास कार्य
तुलसीदास दावनी मंदिर का विकास
मसौधा में थीमैटिक गेट का निर्माण
नगर पंचायत खिरौनी पर्यटन विकास कार्य
मखौड़ा भरतकुंड, श्रावण क्षेत्र, श्रृंगी ऋषि आश्रम, दशरथ समाधि स्थल का सौंदर्यीकरण।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation